विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Series की तूफानी एंट्री, लॉन्च हुए तीन दमदार स्मार्टफोन, चेक करें खूबियां

Published: Wed, 22 Jan 2025 11:30 PM (IST)

Samsung Galaxy S25 Series launched सैमसंग ने अनपैक्ड इवेंट में Galaxy S25 सीरीज को दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर ...और पढ़ें

Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च हो गई है।
Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च हो गई है।

HighLights

  1. लॉन्च हुई सैमसंग की सबसे दमदार सीरीज
  2. AI फीचर्स के साथ तीन फोन ने मारी एंट्री
  3. टॉप मॉडल में 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने 'अनपैक्ड इवेंट' के दौरान गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25+ और गैलेक्सी एस25 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की सबसे एडवांस सीरीज में AI और तमाम अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। यह सीरीज स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आई है। इसमें बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पावर और प्रोविजुअल इंजन मिलता है। सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। तीनों स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra Specification

डिस्प्ले- सीरीज के टॉप-एंड मॉडल में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसे फीचर भी हैं।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें गैलेक्सी AI का भी सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए 50MP का अल्ट्रावाइड, 200MP का वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम ) और 10MP टेलीफोटो लेंस 3x (ऑप्टिकल जूम) दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 12MP का सेंसर है।

स्टोरेज- इसमें तीन स्टोरेज ऑप्शन हैं, जो कि 12GB+1TB, 12GB+512GB और 12GB+256GB हैं।

बैटरी और चार्जिंग- लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी से पावर लेता है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी के अनुसार, फोन को 30 मिनट में 0-60% चार्ज किया जा सकता है।

ओएस- इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

कनेक्टिविटी- फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 मिलता है।

वॉटर रेजिस्टेंट- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Samsung Galaxy S25+ Specification

डिस्प्ले- 6.7 इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन।

प्रोसेसर- Snapdragon 8 Elite

कैमरा- 12MP+50MP+10MP- सेल्फी- 12MP

स्टोरेज- 12GB+ 512GB,12GB+ 256GB

बैटरी और चार्जिंग- 4900mAH, 45W

ओएस- एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7

कनेक्टिविटी- फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 मिलता है।

वॉटर रेजिस्टेंट- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Samsung Galaxy S25 Specification

डिस्प्ले- 6.2 इंच फुलएचडी+, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन।

प्रोसेसर- Snapdragon 8 Elite

कैमरा- 12MP+50MP+10MP- सेल्फी- 12MP

स्टोरेज- 12GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+128GB

बैटरी और चार्जिंग- 4000mAh, 25W

ओएस- एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7

कनेक्टिविटी- वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4

वॉटर रेजिस्टेंट- IP68 रेटिंग मिली हुई है।

Samsung Galaxy S25 series यू.एस प्राइस

गैलेक्सी S25 की शुरुआती कीमत $799.99 है, जबकि S25+ की शुरुआती कीमत $999.99 है। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत $1299.99 है।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा टाइटेनियम सिल्वरब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ नेवी, सिल्वर शैडो, आइसीब्लू और मिंट कलर में उपलब्ध होंगे।

गैलेक्सी S25 सीरीज आज से अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। वहीं 7 फरवरी से इसकी शिपिंग शुरू होगी। तीनों फोन 6 महीने के लिए Google के जैमिनी एडवांस्ड और 2TB क्लाउड स्टोरेज के साथ आएंगे।