विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 11 Sep 2019 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM (IST)

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A30s को भारत में लॉन्च कर दिया है और दोनों फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं...

Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों अपनी A सीरीज के अंतर्गत Galaxy A50s और Galaxy A30s स्मार्टफोन को पेश किया था जो कि आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। फोन में खास फीचर्स के तौर 4,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन Galaxy A50 और Galaxy A30 का ही अपग्रेड वर्जन है जिनमें पहले तुलना में बेहतर फीचर्स का उपयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें: Samsung से लेकर Realme तक, Rs 10,000 से कम में उपलब्ध हैं ये दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A50s की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 22,999 है जबकि 4GB रैम वेरिएंट Rs 24,999 की कीमत में उपलब्ध होगा। वहीं Galaxy A30s को केवल 4GB + 64GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत Rs 16,999 है। इनकी खरीदारी पर यूजर्स को Reliance Jio और Airtel की ओर से डबल डाटा ऑफर में दिया जाएगा। इसके अलावा Vodafone Idea सब्सक्राइबर्स को Rs 225 के रिचार्ज पर Rs 75 का कैशबैक प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M10s दिवाली से पहले भारत में हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A50s के स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और इसे ओक्टा-कोर चिपसेट पर पेश किया गया है। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A30s के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 720 x 1560 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन को ओक्टा कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा ​मौजूद है जिसमें 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।