Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi की 50, 55 और 65 इंच वाली तीन शानदार स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 01:18 PM (IST)

    Redmi X सीरीज की तीनों स्मार्ट टीवी की बिक्री 26 मार्च 2021 की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे Amazon Mi.com Mi Home और Mi Studio से खरीदा जा सकेगा। स्मार्ट टीवी जल्द ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    Hero Image
    यह Redmi Smart TV की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने नई स्मार्ट टीवी X सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। Redmi X सीरीज के तहत कंपनी ने 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की तीन शानदार स्मार्ट टीवी को पेश किया गया है। कंपनी ने 66 इंच वाली Redmi X65 की कीमत 57,999 रुपये है। वही 55 इंच साइज वाली Redmi X55 स्मार्ट टीवी 38,999 रुपये में आती है। जबकि 50 इंच वाली Redmi X50 की कीमत 32,999 रुपये तय की गई है। इन सभी स्मार्ट टीवी की बिक्री 26 मार्च 2021 की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे Amazon, Mi.com, Mi Home और Mi Studio से खरीदा जा सकेगा। स्मार्ट टीवी जल्द ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस स्मार्ट टीवी को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिड कार्ड से 2000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। साथ ही 1,700 रुपये लॉन्च ऑफर छूट दी जा रही है।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi X series स्पेसिफिकेशन्स 

    Redmi X सीरीज के तीनों स्मार्ट टीवी में 4K HDR LED स्क्रीन दी गई है। इसमें Dolby Vision और Dolby ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। Redmi स्मार्ट टीवी X सीरीज के तीनों स्मार्ट टीवी में केवल स्क्रीन साइज का अंतर है।  सभी स्मार्ट टीवी में 4K Reay (3840 x 2160 पिक्सल) रेजोल्यूशन दिया गया है। एंड्राइड 20 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के तौर पर 12 bits Dolby Vision के साथ HDR सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi की MI स्मार्ट टीवी की तरह Redmi Smart TV X सीरीज में PatchWall UI का सपोर्ट मिलेगा। इसमें एंड्राइड TV UI का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 30W ऑडियो आउटपुट का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी 64-bit quad-core A55 CPU के साथ Mali G52 MP2 पर काम करेगी।

      

    Redmi Smart TV X सीरीज की कनेक्टिविटी 

    Redmi Smart TV X सीरीज में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। इसमें हाई डायनमिक रेंज कंटेट का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में Vivid पिक्चर इंजन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर में Dolby ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर स्मार्ट टीवी में 64-bit quad-core Mediatek प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में तीन HDMI 2.1 पोर्ट के साथ one supporting eARC, दो USB पोर्ट, ड्यूल बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी, ऑप्टिकल और 3.5mm ऑडियो कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलेगा।