Move to Jagran APP

108MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro 5G समेत तीन स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन Note सीरीज के पहले दो 5G फोन्स हैं। Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा और Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST)
108MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro 5G समेत तीन स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Redmi Note 9 Pro 5G की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने चीन में Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 Pro 5G और Redmi Note 9 4G हैं। Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन Note सीरीज का पहला 5G फोन है। Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा और Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया गया है। 

loksabha election banner

कीमत और उपलब्धता 

Redmi Note 9 5G 

  • 6GB + 128GB - RMB 1299 (करीब 14,600 रुपये) 
  • 8GB + 128GB - RMB 1499 (करीब 16,900 रुपये)
  • 8GB + 256GB - RMB 1699 (करीब 19,000 रुपये)

Redmi Note 9 Pro 5G 

  • 6GB + 128GB - RMB 1599 (करीब 18,000 रुपये) 
  • 8GB  128GB - RMB 1799 (करीब 20,000 रुपये)
  • 8GB + 256GB - RMB 1999 (करीब 22,500 रुपये)  

Redi Note 9 4G

फोन की कीमत -  RMB 999 (करीब 11,200 रुपये) से लेकर RMB 1499 (करीब 16,900 रुपये) के बीच होगी। 

Redmi Note 9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच FHD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz है। फोन में Snapdragon 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU का इस्तेमाल किया गया है। फोन MIUI 12 के साथ एंड्राइड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया  है। इसमें 108MP सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस यूनिट और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जबकि फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4,820mAh बैटरी के साथ आएगा, जिसे 33W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, NFC, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। 

Redmi Note 9 5G स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन में 6.53 इंच FHD+ पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश्ड रेट 60Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 13MP दिया गया है। फोन 5,000mAh बैटरी दिया गया है। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन का डायमेंशन 161.96mm × 77.25mm × 9.20mm होगा। जबकि वजन 200 ग्राम होगा। 

Redmi Note 9 4G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन की डिजाइन भारत में लॉन्च Redmi Note 9 से अलग होगी। यह डिवाइस केवल 4G को सपोर्ट करेगी। फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 6,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर दिया गया  है। फोन Snapdragon 662 SoC का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.