विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi 7 सीरीज ड्यूल रियर कैमरा के साथ Rs 7,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 24 Apr 2019 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 04:01 PM (IST)

Redmi 7 के पिछले सीरीज की बात करें तो Redmi 6 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। इस ...और पढ़ें

Redmi 7 सीरीज ड्यूल रियर कैमरा के साथ Rs 7,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स
Redmi 7 सीरीज ड्यूल रियर कैमरा के साथ Rs 7,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली (हर्षित हर्ष)। चीनी स्मार्टफोन निर्मता कंपनी पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए अपने स्मार्टफोन Redmi 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को Redmi 6 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। Redmi 7 को दो वेरिएंट्स 2GB+32GB और 3GB+32GB में लॉन्च किया किया गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन ल्यूनर रेड, ब्लैक और ब्लू में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल 29 अप्रैल को दिन के 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, मी स्टोर, मी स्टोर होम और ऑनलाइन स्टोर पर की जाएगी। इस फोन के साथ रिलायंस जियो यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट का ऑफर दिया जाएगा।

Redmi 7 सीरीज के फीचर्स

चीन में लॉन्च हुए Redmi 7 में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले नॉच फीचर के साथ दिया गया है। फोन में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पॉलीकार्बोनेट बॉडी दिया गया है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावों को मानें तो इसमें यूजर्स को 15 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है। इस स्मार्टफोन को 2GB+32GB और 3GB+32GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 

Redmi 7 के पिछले सीरीज की बात करें तो Redmi 6 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। Redmi 6 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।