विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8, 8 Pro 5G और Bullets Z भारत में हुए लॉन्च, कीमत 41,999 रुपये से शुरू

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2020 01:09 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 03:26 AM (IST)

पिछले सप्ताह ग्लोब्ली लॉन्च हुए OnePlus 8 8 Pro और Bullets Z वायरलेस ईयरबड्स की भारतीय कीमत की घोषणा कर दी गई है। (फोटो साभार- Oneplus/twitter)

OnePlus 8, 8 Pro 5G और Bullets Z भारत में हुए लॉन्च, कीमत 41,999 रुपये से शुरू
OnePlus 8, 8 Pro 5G और Bullets Z भारत में हुए लॉन्च, कीमत 41,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने पिछले सप्ताह ग्लोबली लॉन्च हुए अपने स्मार्टफोन्स OnePlus 8 5G, OnePlus 8 Pro 5G और OnePlus Bullets Z वायरलेस ईयरबड्स की कीमत का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत के बारे में आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। कंपनी ने OnePlus 8 के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। भारत में OnePlus 8 को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ भी बेचा जाएगा। इस वेरिएंट को ग्लोबली लॉन्च नहीं किया गया है।

कीमत

OnePlus 8 5G के नए 6GB RAM + 128GB वेरिएंट को 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन के अन्य दो वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB को क्रमश: 44,999 रुपये और 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। OnePlus 8 Pro 5G के बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। जबकि, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, OnePlus Bullets Z वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। ये सभी Amazon India और एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कंपनी के आधिकारिक RedClub फोरम के जरिए खुलासा किया गया है।

OnePlus 8 के फीचर्स

OnePlus 8 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। ये 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC मोबाइल प्लेटफॉर्म X55 5G मॉडम के साथ दिया गया है। फोन ड्यूल नैनो सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का पंच-होल कैमरा दिया गया है। फोन 4,300mAh की बैटरी और WarpCharge 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus 8 Pro के फीचर्स

OnePlus 8 Pro में 6.78 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,440 x 3,168 पिक्सल दिया गया है और ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC मोबाइल प्लेटफॉर्म X55 5G मॉडम के साथ दिया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का वाइड एंगल सेंसर, 8MP का टेलिफोटो सेंसर और 5MP का कलर फिल्टर सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का पंच-होल सेंसर दिया गया है। फोन 4,510mAh की बैटरी के साथ आता है। ये WarpCharge 30T और WarpCharge 30 रिवर्स वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। ये भी Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।