Move to Jagran APP

MWC 2019: Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 बजट रेंज में लॉन्च

Nokia ने MWC 2019 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 के साथ-साथ कई किफायती स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया है। लॉन्च हुई नई रेंज में Nokia 4.2 Nokia 3.2 Nokia 1 Plus और Nokia 210 फीचर फोन शामिल हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 08:12 AM (IST)
MWC 2019: Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 बजट रेंज में लॉन्च
MWC 2019: Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 बजट रेंज में लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global ने पिछले साल की तरह MWC 2019 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 के साथ-साथ कई किफायती स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया है। लॉन्च हुई नई रेंज में Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus और Nokia 210 फीचर फोन शामिल हैं। जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन के फीचर्स और खासियतें:

prime article banner

Nokia 4.2: Nokia की नई रेंज के स्मार्टफोन में पहला नंबर इस फोन का है। Nokia 4.2 में ग्लास और प्लास्टिक की बॉडी दी गई है। इसमें वॉटरडड्रॉप Notch के साथ 5.71 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ Adreno 505 GPU दिया गया है। फोन में 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB स्टोरेज वैरिएंट दिए गए हैं। दोनों ही में रक्सपैंडबले स्टोरेज का विकल्प मौजूद होगा। इसके रियर पर ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP f/2.2 अपर्चर और 2MP डेप्थ सेंसर, LED फ्लैश दिया है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा AI पर आधारित फेस अनलॉक का विकल्प भी देगा। इसमें गूगल अस्सिटेंट के लिए अलग से Key दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर, 4G, FM रेडियो, NFC, Android Pie दिया गया है। इसके शुरूआती कीमत लगभग रुपये 12000 के आस-पास होगी।

Nokia 3.2: Nokia 3.1 और 3.1 Plus से आगे निकलते हुए नए Nokia 3.2 में 6.26 इंच की बड़ी स्क्रीन 720p TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ही वॉटरड्रॉप Notch दिया गया है। फोन में 429 चिपसेट के साथ 2GB + 16GB और 3GB + 32GB रैम और स्टोरेज वैरिएंट दिए गए हैं। हालांकि, इसमें 16GB वैरिएंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। लेकिन 32GB वैरिएंट में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। इसमें 13MP के सिंगल कैमरा के साथ ऑटोफोकस और LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक सपोर्ट करता है। इसके अन्य फीचर में 4000 mAh की बैटरी, Android Pie सम्मिलित है। इस फोन का 16GB वैरिएंट लगभग रुपये 9,900 में और 32GB वैरिएंट लगभग रुपये 12,000 में उपलब्ध होगा।

Nokia 1 Plus: यह फोन Nokia 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें Nokia 1 की ही तरह Android Go दिया गया है। इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इसका 960x480 का पिक्सल रिजोल्यूशन थोड़ा निराश करने वाला है। MediaTek MT6739 प्रोसेसर के साथ इसमें PowerVR GE8100 GPU और 1GB रैम और 8GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। इसके रियर पर 8MP ऑटोफोकस और LED फ्लैश कैमरा और फ्रंट में ब्यूटी मोड के साथ 5MP कैमरा दिया गया है। यह Android Go के साथ लेटेस्ट Android Pie पर काम करता है। फोन लगभग रुपये 6400 में उपलब्ध होगा।

Nokia 210: इसी के साथ कंपनी ने एक फीचर फोन Nokia 210 भी लॉन्च किया है। इस फोन में 2.4 इंच 320x240 रिजोल्यूशन स्क्रीन, नंबर पैड, रियर पर LED फ्लैश के साथ VGA कैमरा, ओपेरा मिनी ब्राउजर के साथ फोन S30 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें फेसबुक और क्लासिक स्नेक गेम भी मौजूद है। यूजर्स के पास ऐप डाउनलोड करने के लिए मोबाईल स्टोर का एक्सेस भी होगा। 210 तकरीबन रुपये 2500 में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें:

Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 1 सेकेंड में 1080p की वीडियो होगी डाउनलोड

LG G8 ThinQ और LG V50 ThinQ स्मार्टफोन हुए लॉन्च, 5G और Hand ID समेत ये हैं खासियतें

Vodafone Idea ने पेश किया लंबी वैधता के साथ 547GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.