विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें फीचर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 02:07 PM (IST)

इन दोनों स्मार्टफोन्स का नाम पिछले वर्ष मई में लॉन्च किए गए Nokia 3.1 जैसा है। हालांकि इनमें हार्डवेयर और सॉफट्वेयर में कुछ भी कॉमन नहीं है

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने दो नए Nokia स्मार्टफोन्स को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C बजट स्मार्टफोन्स हैं। Nokia 3.1 A स्मार्टफोन AT&T यूजर्स के लिए जबकि Nokia3.1 C स्मार्टफोन AT&T सब्सिड्री, क्रिकेट वायरलेस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का नाम पिछले वर्ष मई में लॉन्च किए गए Nokia 3.1 जैसा है। हालांकि, इनमें हार्डवेयर और सॉफट्वेयर में कुछ भी कॉमन नहीं है।

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C की कीमत: Nokia 3.1 A को ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे 10 जून यानी आज से वॉलमार्ट से खरीदा जा सकेगा। वहीं, Nokia 3.1 C को व्हाइट कलर वेरिएंट में क्रिकेट वारयलेस स्टोर्स और CricketWireless.com से दोनों की कीमत को फिलहाल नहीं बताया गया है।

अगर आप Nokia के स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon एक बेहतर विकल्प है। यहां आपको Nokia के कई स्मार्टफोन्स ऑफर्स के साथ मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C के फीचर्स: दोनों स्मार्टफोन्स में 5.45 इंच का आईपीएस एचडी प्लस रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। दोनों स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही दोनों फोन्स एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एडेप्टिव ब्राइटनेस और एडेप्टिव बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा दिया गया है जो LED फ्लैश के साथ आता है। फोन का कैमरा मोशन फोटोज के साथ आता है। इससे यूजर्स क्विक शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं। फोन में 32 जीबी क इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Nokia 6.1 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Nokia 2.1 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Nokia 3.1को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

यह भी पढ़ें:

अब रिटेल स्टोर से Xiaomi Mi LED TV 4 Pro टीवी, जानें कीमत और फीचर्स

₹10,000 से कम कीमत में Infinix Hot 7 Pro 6GB रैम और 4 कैमरा के साथ हो सकता है लैस

Nokia 8.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब ₹7000 सस्ते में खरीद पाएंगे स्मार्टफोन 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।