विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

₹10,000 से कम कीमत में Infinix Hot 7 Pro 6GB रैम और 4 कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 08:22 AM (IST)

कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक फोन की कीमत 10000 रुपये से कम होगी। यह फोन 6 जीबी रैम से लैस होगा

₹10,000 से कम कीमत में Infinix Hot 7 Pro 6GB रैम और 4 कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च
₹10,000 से कम कीमत में Infinix Hot 7 Pro 6GB रैम और 4 कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix Mobile कंपनी भारतीय मार्केट में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Infinix Hot 7 Pro से जुड़ी कुछ जानकारियां लीक हुई हैं। वहीं, कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। यह फोन 6 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड कैमरा, 64 जीबी स्टोरेज और बड़ी बैटरी से लैस है। खबरों के मुताबिक, फोन को जून में लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix Hot 7 Pro के संभावित फीचर्स: फोन में 2 रियर कैमरे और 2 फ्रंट कैमरा दिए जाएंगे। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। इस फोन को पिछले महीने ही इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च किया गया था। जिन फीचर्स के साथ इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था उन्हीं फीचर्स के साथ इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

अगर आप Infinix स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां से आप इन्हें ऑफर्स के साथ भी खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

इंडोनेशियाई मार्केट में इस फोन को 6.2 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले मौजूद है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

Infinix Zero Five खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Infinix Note 4 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Amazon Fab Phone Fest: OnePlus 6T से Galaxy M30 तक मिल रहा ₹14,000 तक का डिस्काउंट

10 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Galaxy Note 10, 64MP कैमरा समेत ये होंगी खासियतें

Nokia 8.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब ₹7000 सस्ते में खरीद पाएंगे स्मार्टफोन   

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप