विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mobiistar X1 Dual समेत 5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,340 रुपये से शुरू

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 02 Aug 2018 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 03:33 PM (IST)

Mobiistar ने एक साथ पांच बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4 हजार से लेकर 11 हजार रुपये के बीच है

Mobiistar X1 Dual समेत 5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,340 रुपये से शुरू
Mobiistar X1 Dual समेत 5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,340 रुपये से शुरू

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Mobiistar ने बुधवार यानी 1 अगस्त को पांच नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। ये सभी स्मार्टफोन्स Mobiistar C1, C1 Lite, C2, E1 Selfie और X1 Dual आज से सेल के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को 5,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये के प्राइस रेंज में उतारे हैं। ये स्मार्टफोन्स ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदे जा सकते हैं। Mobiistar C1 Lite की कीमत 4,340 रुपये है, Mobiistar C1 की कीमत 5,400 रुपये, Mobiistar C2 की कीमत 6,300 रुपये, Mobiistar E1 Selfie की कीमत 8,400 रुपये है जबकि, Mobiistar X1 Dual की कीमत 10,500 रुपये है। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के मुख्य फीचर्स के बारे में,

Mobiistar C1

इस बजट स्मार्टफोन में 5.34 इंच का फुल डब्लूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mobiistar C1 Lite

इस बजट स्मार्टफोन में भी 5.34 इंच का फुल डब्लूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 27,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mobiistar C2

इस बजट स्मार्टफोन में भी 5.34 इंच का फुल डब्लूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएस डी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mobiistar E1 Selfie

इस बजट स्मार्टफोन में 5.45 इंच का फुल डब्लूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में ड्यूल हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 14 मेगापिक्सल का सेल्फी और रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mobiistar X1 Dual

इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Mi A2 का इंतजार हुआ खत्म, 8 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन में बस एक सेटिंग करते ही नहीं आएंगे फर्जी कॉल्स, जानें पूरा प्रोसेस

सैमसंग और हुआवे के स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा है डिस्काउंट और ऑफर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।