Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maxima Max Pro Turbo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेंगे एक्टिव स्क्रॉलिंग क्राउन जैसे कई फीचर्स, यहां जानें कीमत

    वॉच ब्रैंड मैक्सिमा ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max pro Turbo को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच को आप 2999 रुपये की कीमत पर अमेजन से खरीद सकते है। Max pro Turbo में सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट SpO2 मॉनिटर स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    By Ankita PandeyEdited By: Updated: Thu, 23 Jun 2022 11:31 AM (IST)
    Hero Image
    Maxima Max Pro Turbo स्मार्टवॉच लॉन्च, यहां जानें कीमत

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत के प्रमुख स्मार्टवॉच बैंड में से एक Maxima Watches ने अपनी नई स्मार्टवॉच Max Pro Turbo को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच के लॉन्च के साथ कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच रेंज को बढ़ाया है। Maxima के इस स्मार्टव़ॉच में यूजर्स को एक्टिव स्क्रॉलिंग क्राउन के साथ सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maxima Max pro Turbo के फीचर्स

    Maxima Max pro Turbo को यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आपको AI वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटूथ कॉलिंग ([डेडिकेटेड डायलर पैड के साथ) और ज़ूम के लिए एक एक्टिव स्क्रॉलिंग क्राउन, वॉच फेस बदलना और फीचर्स को स्क्रॉल करना जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको शानदार मैटेलिक बॉडी के साथ 1.69 इंच की HD IPS स्क्रीन मिलती है। इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 550nits है, जो धूप में भी इसकी स्क्रीन को आसानी से देखने योग्य बनाती है। इसके अलावा Max pro Turbo में आपको कॉल म्यूटिंग की भी सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को कॉल को डिस्कनेक्ट करने के बजाय कॉल को म्यूट करने में मदद करती है।बता दे कि इसके क्राउन को दबाने से वॉच साइलेंट मोड में चली जाएगी।

    मिलेंगे 100+ क्लाउड-आधारित वॉच फेस

    मैक्स प्रो टर्बो स्मार्टवॉच में कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. इसके साथ ही इस स्मार्टव़ॉच में आपको SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर की भी सुविधा दी जाती है। कंपनी ने फोन के डिजाइन पर भी बहुत ध्यान दिया है। वॉट को 4 कलर ऑप्शंस- मिडनाइट ब्लैक, गोल्ड-ब्लैक, आर्मी ग्रीन और सिल्वर मे पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 100+ क्लाउड-आधारित वॉच फेस भी दिए गए है। स्मार्टवॉच को पेयर करने के लिए यूजर्स को मैक्सिमा स्मार्टफिट नाम का एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा।

    Maxima Max pro Turbo की कीमत

    Maxima Max pro Turbo को 2,999 की कीमत पर आप अमेजन से खरीद सकते है। बता दें कि अमेजन पर आप कुछ अन्य ऑफर्स के साथ आप इस स्मार्टवॉच पर ज्यादा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।