Move to Jagran APP

गूगल पिक्सल 3, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लॉन्च, पढ़ें सभी जरुरी डिटेल्स

गूगल पिक्सल 3, पिक्सल Slate और गूगल होम हब को पेश किया गया

By Sakshi Pandya Edited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 08:50 AM (IST)
गूगल पिक्सल 3, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लॉन्च, पढ़ें सभी जरुरी डिटेल्स
गूगल पिक्सल 3, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लॉन्च, पढ़ें सभी जरुरी डिटेल्स

नई दिल्ली (साक्षी पंड्या)। गूगल के इवेंट की शुरुआत में स्पीच रिकग्निशन की बात की गई। जीमेल में स्मार्ट कम्पोज और वॉयस रिकग्निशन जैसे फीचर्स के साथ गूगल ने कैसे भाषा पर काम किया है, यह बताया गया। कंपनी ने खासतौर से AI, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर सबसे ज्यादा जोर दिया। इन तीनों के मिश्रण से ही यूजर्स को बेस्ट अनुभव प्राप्त हो सकता है।

loksabha election banner

हर यूजर को उसका अपना निजी गूगल देने की बात करते हुए गूगल असिस्टेंट को इस बात से जोड़ा गया। इसी के साथ यूजर्स की निजता और सुरक्षा पर भी बात की गई। गोगोल डिवाइसेज में टाइटन सिक्योरिटी को नै चिप के जरिये उपलब्ध कराया गया है। डिजिटल वेल बीइंग के बारे में बात करते हुए नए टूल्स के बारे में बताया। गूगल नए टूल्स लेकर आ रहा जिससे आप फोन, नोटिफिकेशन्स आदि को अपने हिसाब से कंट्रोल कर पाएंगे।

गूगल होम डिवाइसेज को कई अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पिक्सल बुक से लेकर पिक्सल 2 के बारे में बात करते हुए बताया गया की किस तरह इन डिवाइसेज ने पिछले साल सफलता हासिल की।

गूगल पिक्सल 3, पिक्सल Slate और गूगल होम हब को पेश किया गया:

गूगल होम हब


गूगल होम हब के अंतर्गत बड़े बदलाव किये गए हैं। अब गूगल होम हैब के तहत यूजर्स सिर्फ गूगल असिस्टेंट के जरिए बात नहीं कर पाएंगे बल्कि देख भी पाएंगे। हैब पर कैमरा नहीं दिया गया है। गूगल होम हब 4 कलर्स में उपलब्ध होगा। एम्बिएंट EQ के जरिए अब हब डिस्प्ले के कलर्स में अपने आप बदलाव करेगा। हैब वॉयस मैच का इस्तेमाल कर के यह भी पता लगा सकेगा की उससे कौन बात कर रहा है।

हब के साथ होम व्यू दिया गया है। इसमें दिए गए डैशबोर्ड के जरिए आपके पूरे घर में लगे गैजेट्स और डिवाइसेज को आप एक जगह देख पाएंगे। इसी के साथ होम एप भी दी गई है। इस एप के जरिए आप घर की सभी डिवाइसेज को किसी भी फोन से घर के बहार होकर भी कंट्रोल कर पाएंगे। होम व्यू से 1000 ब्रैंड्स के 200 मिलियन डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। जब गूगल हब इस्तेमाल में नहीं होगा तब भी वो आपके काम आए इसलिए गूगल ने इसे फोटो फ्रेम के रूप में परिवर्तित किया है। जब इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा होगा तो इसमें लाइव एलबम्स चलेंगी। इसके जरिए फोटो शेयरिंग भी आसान हो जाएगी। इसमें मशीन लर्निंग के जरिए सबसे बेहतर फोटोज का ही चयन किया जाता है। गूगल होम हब को 149 डॉलर में प्री-आर्डर किया जा सकता है। फिलहाल यह भारत में उपलब्ध नहीं हुआ है।

गूगल पिक्सल स्लेट

गूगल पिक्सल स्लेट थिन और लाइट दोनों है। इसे मिडनाइट ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें 6M पिक्सल्स डिस्प्ले दिया गया है। पिक्सल स्लेट में कस्टम डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डिवाइज के फ्रंट में ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं। इसमें डिस्प्ले के साथ-साथ साउंड क्वालिटी पर काम किया गया है। इसमें 8MP फ्रंट और riyar कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट कैमरा में वाइड एंगल लेंस के साथ पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है। मशीन लर्निंग से इसे इस्तेमाल करने का अनुभव भी बेहतर होगा। साथ ही मल्टी टास्किंग से लेकर गूगल असिस्टेंट को भी और आसान बना दिया गया है। इसमें Do not disturb मोड भी दिया गया है। इसमें वायरस प्रोटेक्शन बिल्ट इन दिया गया है। इसमें अपडेट्स भी ऑटोमैटिक होते हैं। इसके टॉप पर फोन की तरह टाच कर के अनलॉक किया जा सकता है। डेस्कटॉप का अच्छा अनुभव देने के लिए पिक्सल स्लेट कीबोर्ड दिया गया है। G suite में उपलब्ध एप्स की मदद से यूजर्स का काम और आसान हो जाएगा। इसी के साथ फिटनेस से लेकर गेम्स तक गूगल प्ले स्टोर में मिलियन एप्स उपलब्ध हैं। क्रोम ओएस के साथ आने वाले पिक्सल स्लेट की कीमत 599 डॉलर से शुरू होता है।

गूगल पिक्सल 3 और 3XL

पिक्सल 3 ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर में आएगा। फोन दो स्क्रीन साइज में आएगा। कंपनी इसके साथ यू ट्यूब म्यूजिक 6 महीनों के लिए फ्री दे रही है। गूगल पिक्सल 3 का टॉप शॉट फीचर मशीन लर्निंग के जरिए बेस्ट शॉट्स को अपने आप पिक कर लेता है। सुपर Res जूम फीचर के जरिए जूम-इन शॉट लिया जा सकता है। नाइट स्लाइट फीचर के जरिए अब यूजर्स को फ्लैश इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके फ्रंट में ड्यूल कैमरा दिए गए हैं। इसके सेकंड फ्रंट कैमरा से ग्रुप सेल्फीज ली जा सकेंगी। फ्रंट और रियर दोनों कैमरा में प्लेग्राउंड फीचर दिया गया है। मार्वल स्टूडियो के साथ मिलकर लाए गए इस फीचर में करेक्टर्स ऐसे लगेंगे की असल में आपके साथ है। पिक्सल 3 कैमरा में गूगल लेंस जोड़ दिया गया है। अब यह फीचर पिक्सल 3 के कैमरा के साथ काम करेगा। गूगल लेंस से अब आप फोन में ली गई फोटोज में मौजूद शेड्स से लेकर कपड़ों तक को लेंस का इस्तेमाल कर शॉपिंग कर सकते हैं। पिक्सल 3 में अनलिमिटेड स्टोरेज भी दी जा रही है।


गूगल अस्सिटेंट फीचर को सबसे पहले पिक्सल 3 में उपलब्ध कराया जाएगा। कॉल स्क्रीन फीचर के साथ जब आपको फोन न उठाना हो तो वो अपने आप कॉलर को आपका मैसेज भेजेगा। यह सब गोगोल AI से संभव हो पाएगा। यह फीचर सभी पिक्सल डिवाइसेज में अगले महीने से उपलब्ध होगा। पिक्सल को उल्टा फ्लिप करने पर फोन अपने आप साइलेंट हो जाएगा। टाइटन सिक्योरिटी चेक के जरिए पिक्सल डिवाइसेज और यूजर्स का डाटा सुरक्षित रहेगा।

पिक्सल स्टैंड वायरलेस चार्जर
पिक्सल 3 को स्टैंड सुपर फास्ट चार्ज करेगा। गूगल असिस्टेंट की मदद से फोन चार्ज होते समय भी आपसे दूसरे कमरे से भी बात कर पाएगा। पिक्सल स्टैंड से घर की अन्य डिवाइसेज भी कंट्रोल की जा सकेंगी। साथ ही फोन चार्ज होते समय डिजिटल फोटो फ्रेम में बदल जाएगा। पिक्सल 3 799 डॉलर में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। पिक्सल स्टैंड 79 डॉलर में उपलब्ध है। भारत में यह 1 नवम्बर से उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें:

पेटीएम महा कैशबैक सेल: स्मार्टफोन्स, टीवी, स्पीकर्स पर मिल रहा 25000 रुपये तक का ऑफर

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: Honor और Huawei के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

BlackBerry KEY2 LE ड्यूल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, Zenfone 5Z से होगी टक्कर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.