विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG Q8 (2018) हुआ लॉन्च, वनप्लस 6 और आसुस जेनफोन 5Z से होगी सीधी टक्कर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 07 Aug 2018 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 05:45 PM (IST)

LG Q8 (2018) को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दया गया है, इस प्रीमियम स्मार्टफोन का मुकाबला वनप्लस 6 और आसुस जेनफोन 5Z जैसे स्मार्टफोन्स से होगा

LG Q8 (2018) हुआ लॉन्च, वनप्लस 6 और आसुस जेनफोन 5Z से होगी सीधी टक्कर
LG Q8 (2018) हुआ लॉन्च, वनप्लस 6 और आसुस जेनफोन 5Z से होगी सीधी टक्कर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। LG Q8 (2018) को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का यह प्रीमियम वेरिएंट पिछले साल लॉन्च हुए LG Q8 सीरीज का अगला वेरिएंट है। एलजी के इस स्मार्टफोन का मुकाबला वनप्लस 6, आसुस जेनफोन 5Z जैसे हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में

LG Q8 (2018): डिस्प्ले फीचर्स

स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के स्क्रीन रेजोल्यूशन की बात करें तो इसमें 2160x1080 पिक्सल्स की स्क्रीन दी गई है, जिसका असपेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन IP68 सर्टिफाइड है यानी फोन वाटर एवं डस्ट रेसिसटेंट है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 फीसद तक दिया गया है। फोन में नॉच फीचर नहीं दिया गया है और बेजल को पतला रखा गया है।

LG Q8 (2018): प्रोसेसर एवं मेमोरी

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन क्वालकॉम ऑक्टाकोर 450 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो जीपीयू (ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट) 506 पर काम करता है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। फोन के मेमोरी की बात करें तो इसमें 4GB रैम दी गई है। फोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी सी टाइप 3.0, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 3.5 एमएम का ओडियो जैक भी दिया गया है।

LG Q8 (2018): कैमरा फीचर्स

इस स्मार्टफोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल कैमरा नहीं दिया गया है। फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो PDAF (फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस) फीचर से लैस है। फोन के बैक में एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सुपर वाइट एंगल के साथ दिया गया है। फोन के बैक में रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

LG Q8 (2018): कीमत और उपलब्धता

एलजी ने इस स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में KRW 539,000 (लगभग 32,900 रुपये) की कीमत में उतारा है। फोन दो कलर ऑप्शन अरूरा ब्लैक और मोरक्कन ब्लैक में सेल के लिए जल्द उपलब्ध होगा। यह फोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती

एलजी के इस स्मार्टफोन का मुकाबाल इस प्राइस रेंज में आने वाले वनप्लस 6 और आसुस जेनफोन 5Z से हो सकता है। हालांकि, इन दोनों ही स्मार्टफोन में नॉच फीचर्स और ड्यूल रियर कैमरा जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो एलजी के इस स्मार्टफोन में मौजूद नहीं है। वनपल्स 6 के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। वहीं, आसुस जेनफोन 5Z के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Honor 7C और सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime की कीमत में हुई कटौती, जानें फीचर्स

JioPhone Vs Xiaomi Qin1s: इन दोनों 4G फीचर फोन में कौन है बेहतर, पढ़ें कम्पैरिजन

कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ये मैसेज, इनकम टैक्स रिटर्न में लग सकती हैं सेंध 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।