विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन और दुनिया का पहला 5G लैपटॉप हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2019 01:41 PM (IST)

Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन और दुनिया का पहला 5G लैपटॉप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शंघाई में लॉन्च कर दिया गया है

Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन और दुनिया का पहला 5G लैपटॉप हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन और दुनिया का पहला 5G लैपटॉप हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शंघाई में Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X50 मॉडम से लैस है। कुछ समय पहले ही Lenovo Z6 Pro का स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ एक नया लैपटॉप भी पेश किया है। इस लैपटॉप को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लैपटॉप 5G आधारित है। इस स्मार्टफोन और लैपटॉप में क्या खासियत है इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन के फीचर्स: यह फोन 6.39 इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन X50 5G मॉडम दिया गया है। यह मॉडम 5G नेटवर्क पर आधारित है। इस फोन में नया बैकपैनल दिया गया है। इसका डिजाइन ट्रांसपेरेंट है। इस फोन का डिजाइन पुराने Lenovo Z6 Pro की ही तरह है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम, दूसरा 8 जीबी रैम और तीसरा 12 जीबी रैम वेरिएंट है। इसमें तापमान नियंत्रण के लिए पीसी ग्रेड का कोल्डफ्रंट लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है।

अगर आप Lenovo के स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, दूसरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। ToF और PDF सेंसर के भी फोन में दिया गया है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Lenovo 5G लैपटॉप के फीचर्स: इस लैपटॉप में स्नैपड्रैगन 8cx प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 5G नेटवर्क के सपोर्ट के लिए इसमें स्नैपड्रैगन X55 मॉडम दिया गया है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने Weibo पर दावा किया है कि यह दुनिया का पहला 5G लैपटॉप है। फिलहाल इसकी कीमत और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Motorola के स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

यह भी पढ़ें:

गेमर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द आएगा नया PUBG, जानें अब तक उपलब्ध जानकारी

Amazon Mi Days Sale हुई शुरू, Xiaomi के स्मार्टफोन्स से एंड्रॉइड टीवी पर मिल रही बिग डील्स

सावधान! गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं 2000 से भी ज्यादा Fake ऐप्स

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप