HP ने लॉन्च किए 4 नए लैपटॉप, 40 हजार से कम कीमत वाला फीचर लोडेड डिवाइस भी शामिल
HP ने भारत में Gen Zs और millennials को लक्षित करते हुए 4 नए लैपटॉप पेश किए हैं। इन चार मॉडल में HP Pavilion Plus 14 Pavilion x360 HP 14 और HP 15 शामिल हैं। इनकी कीमत 39999 रुपये से शुरू होती है। (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HP ने आज भारत में 4 नए लैपटॉप के लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हे Gen Zs और millennials को लक्षित करते हुए पेश किया है। ये लैपटाप 13th Generation के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस हैं। इन्हे बेहतर प्रदर्शन, डिजाइन और सुरक्षा सुविधाओं के साथ पेश किया है। इन चार मॉडल में HP Pavilion Plus 14, Pavilion x360, HP 14 और HP 15 शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
HP 14 और HP 15
कंपनी ने अपने इन दोनों लैपटॉप को बजट फ्रेंडली बनाया है। एचपी 14 और एचपी 15 कॉम्पैक्ट और ले जाने में आसान होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा और कैपेसिटी के साथ बनाए गए हैं। ये दोनों ही कॉम्पैक्ट लैपटॉप HP 14 और HP 15 क्रमशः 1920 × 1080 के रिज़ॉल्यूशन के साथ 14 इंच और 15 इंच के एफएचडी एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किए गए हैं। वजन की बात करें तो HP 14 का भार 1.4kg है, वहीं HP 15 का वजन 1.6kg है। दोनों लैपटॉप में प्राइवेसी, वाई-फाई , 6 कनेक्टिविटी और एफएचडी वेबकैम के लिए मैनुअल शटर जैसे फीचर्स ऑफर किए गए हैं।
HP Pavilion Plus 14 और Pavilion x360
HP Pavilion Plus 14 एक हल्का टचस्क्रीन लैपटॉप है जिसका वजन 1.39 किलोग्राम है। कंपनी ने इसमें चलते-फिरते मनोरंजन के लिए x360 हिंज और मल्टी-टच जैसे विकल्प दिए हैं। इसमें 2880 × 1880 रिज़ॉल्यूशन के साथ 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है। ये डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ उपलब्ध है। वहीं Pavilion x360 भी 14 इंच का लैपटॉप है और ये भी 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। आपको बता दें कि दोनों ही लैपटॉप में टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन के साथ 5MP वेबकैम और प्राइवेसी के लिए मैनुअल शटर दिए गए हैं।
कीमत
HP 14 की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है वहीं HP Pavilion X360 को 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जाएगा। कंपनी HP Pavilion 14 Plus को 81,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बेचेगी। सभी लैपटॉप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही चैनलों के माध्यम से खरीदे जा सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।