Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google IO 2023: सुंदर पिचाई ने PaLM 2 का किया ऐलान, 100 से भी ज्यादा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को करेगा सपोर्ट

    Google IO 2023 सुंदर पिचाई ने PaLM 2 का ऐलान किया है। PaLM 2 अलग अलग टास्क को आसानी से परफॉर्म कर सकता है। PaLM 2 के तहत कई प्रोडक्ट्स पेश किया गया है। आइये इसके बारे में डिटेल से जानते हैं। (फाइल फोटो Google )

    By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Wed, 10 May 2023 11:29 PM (IST)
    Hero Image
    Google IO 2023 Sundar Pichai announced PaLM 2 will support more than 100 programming languages

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल ने अपने इवेंट की शुरुआत AI से की हैं। कंपनी ने PaLM2 और Gemini को ऐलान किया है। यह एक अपडेटेड मॉडल है जो 100 से अधिक लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।

    बड़ा लैंग्वेज मॉडल (LLM) गणितीय परीक्षणों, कोडिंग, साथ ही रचनात्मक लेखन और विश्लेषण करने में सक्षम है। PaLM 2 के मूल में Google का नया TPU (टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट) इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो ऐसे मॉडलों के लिए कैलकुलेशन को संभालता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PaLM2 मॉडल में नया क्या है?

    PaLM2 के इस नए वर्जन का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इसे 100 से अधिक लैंग्वेज को कवर करते हुए कई सारे टेक्स्ट पर अत्यधिक प्रशिक्षित किया गया है। इसने विभिन्न भाषाओं में मुहावरों, कविताओं और पहेलियों सहित छोटे टेक्स्ट को समझने, उसे लिखने और ट्रांसलेट करने की अपनी क्षमता में सुधार किया है।

    PaLM 2 गणित में तर्क और सामान्य ज्ञान तर्क में पिछले मॉडल को भी पीछे छोड़ देता है। Google का कहना है कि उसने साइंस और मैथमेटिकल सहित भारी मात्रा में गणित और विज्ञान ग्रंथों पर मॉडल को प्रशिक्षित किया है।

    20 से ज्यादा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को क्रेग सपोर्ट

    PaLM 2 20 से ज्यादा प्रोग्रामिंग भाषाओं के लिए कोड की व्याख्या, निर्माण और डिबग भी कर सकता है। यह पायथन और जावास्क्रिप्ट जैसी व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली भाषाओं में माहिर है, इसके अलावा ये प्रोलॉग, फोरट्रान और वेरिलॉग में भी कोड जनरेट कर सकता है।

    PaLM कोडिंग सीखने में दुनिया भर के प्रोग्रामरों की सहायता करते हुए, आपको किसी भी लैंग्वेज में आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन भी प्रदान करता है।