Move to Jagran APP

भारत की सड़कों के लिए गूगल मैप में आया नया फीचर, हर लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी

किसी भी लोकेशन को आसानी से खोजने के लिए गूगल ने ‘प्लस कोड्स’ फीचर को लॉन्च किया है।

By Shridhar MishraEdited By: Wed, 14 Mar 2018 05:29 PM (IST)
भारत की सड़कों के लिए गूगल मैप में आया नया फीचर, हर लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी
भारत की सड़कों के लिए गूगल मैप में आया नया फीचर, हर लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। एक समय था जब कहा जाता था कि भारत की सड़कों के लिए गूगल मैप प्याप्त नहीं है। इसके पीछे तर्क दिया जाता था कि गूगल भारत की सड़कों को नहीं समझ पाएगा, लेकिन लगातार किए गए अपडेट के बाद गूगल मैप आज जरूरत बन चुका है। गूगल ने भारत में दो पहिया वाहन तक के लिए मैप में नए फीचर्स जोड़े। किसी भी लोकेशन की सटीक जानकारी के लिए गूगल ने एक और नया फीचर जारी किया है। गूगल के इस नए फीचर का नाम 'प्लस कोड्स' है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को किसी भी लोकेशन की और सटीक जानकारी मिलेगी।

दरअसल गूगल मैप पर किसी भी लोकेशन को आसानी से खोजने के लिए 'प्लस कोड्स' नाम से नया फीचर जोड़ा गया है। गूगल इस फीचर में हर एक लोकेशन के लिए एक अलग कोड जारी करेगा, जिससे किसी भी लोकेशन को आसानी से खोजा जा सके।

इस तरह काम करेगा 'प्लस कोड्स'

गूगल हर लोकेशन के लिए एक अलग कोड जारी करेगा। यूजर जब गूगल मैप पर किसी लोकेशन को सर्च करेंगे तो उन्हें बस कोड के साथ उस शहर का नाम सर्च करना होगा। इसके बाद गूगल मैप पर वो जगह दिखने लगेगी।

स्मार्टफोन और पीसी दोनों को करेगा स्पोर्ट

किसी भी लोकेशन की जानकारी के लिए इस्तेमाल किए गए स्पेशल कोड को 'प्लस कोड' कहा जाएगा। 'प्लस कोड' में 6 कैरेक्टर शामिल होंगे। इन कोड्स को शहर के नाम के साथ इस्तेमाल करना होगा। यूजर किसी भी लोकेशन को सर्च करने के लिए इस कोड को शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही लोकेशन सर्च करने के लिए इस कोड को शेयर किया जा सकेगा। गूगल का नया फीचर डेस्कटॉप और स्मार्टफोन दोनों ही प्लेटफॉर्म को स्पोर्ट करेगा।

6 नयी भाषाओं को करेगा स्पोर्ट

गूगल मैप में वॉयस नेविगेशन की सेवा अब 6 अलग भाषाओं में मिलेगी। इन 6 भाषाओं में गुजरती, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा को शामिल किया गया है।

इससे पहले गूगल ने 10 मार्च को 'मारियो डे' के मौके पर फैन्स को एक खास तोहफा दिया, जहां गूगल के मैप पर अब मारियो आपको रास्ता बताएगा। इसके लिए गूगल ने मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निन्टेंडो से करार किया है। दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी के चलते अब गूगल मैप पर मारियो आपको रास्ता दिखाएगा। इस नए फीचर का मजा एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के ही यूजर्स उठा सकते हैं।

इससे पहले जब आप नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते थे, तब आपको अपने फोन की स्क्रीन पर एक चलता हुआ तीर दिखाई देता था। अब इस तीर की जगह आपको मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा, जो आपके साथ साथ रास्ते को तय करेगा।

फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

गूगल मैप पर मारियो को देखने के लिए आपको अपना मैप अपडेट करना होगा। इसके बाद जब आप डेस्टिनेशन प्लाइंट डालेंगे और आपको एक पश्न चिन्ह का निशान दिखाई देगा, बिल्कुल ऐसे ‘?’। इस निशान पर क्लिक करते ही मारियो मोड एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आपको जहां जाना होगा आपके साथ-साथ मारियो भी गूगल मैप पर चलते जाएगा। गूगल मैप पर मारियो मोड को 10 मार्च से शुरू किया गया है जो पूरे 7 दिनों तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:

5 कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है नोकिया 9, लेनेवो S5 के फीचर्स हुए लीक

व्हॉट्सएप के इन 5 खुफिया फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप, बड़े काम हैं ये तरीके

फोन चलाना अब और होगा आसान, बस जान लें इन शॉर्टकट्स के बारे में