Fire-Boltt ने लॉन्च की निंजा प्रो मैक्स स्मार्टवॉच, जानिए इसके एडवांस फीचर्स और कीमत
Fire Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ninja Pro Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें आपको कई तरह के हेल्थ रिलेटेड फीचर्स मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के एडवांस फीचर्स और कीमत के बारे में।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फायर-बोल्ट (Fire-Boltt) ने अपनी 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाली अल्ट्रा-थिन स्मार्टवॉच निंजा प्रो मैक्स (Ninja Pro Max) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही फायर-बोल्ट (Fire-Boltt) ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। निंजा प्रो मैक्स में आपको 8 कलर ऑप्शन ब्लैक, येलो, ब्लू, शैम्पेन गोल्ड, पिंक गोल्ड, रेड नेवी, रोज़ गोल्ड और ऑलिव मिलते हैं। स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसे स्किन के हिसाब से तैयार किया गया है। अनुकूल सिलिकॉन स्ट्रैप घड़ी को कलाई पर पहनने के लिए बेहद आरामदायक बनाता है। फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
स्मार्टवॉच में 27 बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड
निंजा प्रो मैक्स के सभी कलर वेरिएंट को अलग-अलग व्यक्तित्वों के हिसाब से बनाया गया है। इसे लोग अपनी कलाई पर अपने हिसाब से वियर कर सकते हैं। इसका डिस्प्ले तकनीक और डिजाइन बहुत ही यूनीक है। इसको IP67 वाटरप्रूफ रेजिस्टेंस रेटिंग प्राप्त है। इस स्मार्टवॉच में 27 बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो सभी गतिविधियों को पहचानती है।
हेल्थ फीचर्स से है लैस
इसमें हेल्थ से संबंधित कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। ये स्मार्टवॉच व्यायाम के दौरान हृदय गति में बदलाव का डेटा निकालती है और ह्रदय गति की जानकारी देती है। इसमें आपको स्टेप बाय स्टेप की जानकारी मिलती है। फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक आयुषी और अर्नव किशोर ने कहा कि इस प्रकार प्राप्त डेटा को किसी के फिटनेस स्तर की अधिक समग्र तस्वीर देने के लिए सहेजा जाता है।
स्मार्टवॉच में मिलेंगे फोन के नोटिफिकेशन
उन्होंने आगे कहा कि उपयोगकर्ता निंजा प्रो मैक्स के साथ अपनी शारीरिक स्थिति को समझने और अपने स्वास्थ्य को मजबूती से नियंत्रित करने में सक्षम होंगे, क्योंकि यह रक्त ऑक्सीजन स्तर को मापता है। हृदय गति और रक्तचाप की निगरानी करता है। नींद को ट्रैक करता है और इसमें मेडिटेटिव ब्रीथिंग का फीचर्स भी दिया गया है। यह स्मार्टवॉच आपको अपने जीवनशैली के अतिरिक्त कार्यों से भी जोड़े रखता है। आप इस स्मार्टवॉच के जरिए अपने फोन के ऐप, मैसेज और नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
बैटरी बैकअप
इस स्मार्टवॉच के बैटरी बैकअप की बात करें तो Ninja Pro Max में 200mAh की बैटरी मिलती है, जो 8 दिनों के सामान्य उपयोग और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। निंजा प्रो मैक्स फायर-बोल्ट की मौजूदा स्मार्टवॉच है। निंजा रेंज की स्मार्टवॉच में निंजा, निंजा 2 और निंजा 2 मैक्स शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।