Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fire Boltt ने एक साथ लॉन्च की 3 नई स्मार्टवॉच, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 08:34 PM (IST)

    Fire Boltt देसी कंपनी Fire Boltt ने अपनी 3 और नयी स्मार्टवॉच एक साथ बाज़ार में लॉन्च कर दी है। बड़ी बात यह है कि यह तीनों स्मार्टवॉच ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन यानि रिटेल स्टोर के जरिये मिलेगी। जानिए सभी के फीचर्स और कीमत। (Photo credit- Fire Boltt)

    Hero Image
    Fire Boltt smartwatch Photo credit- Fire Boltt

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय कंपनी Fire Boltt ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Talk Ultra लॉन्च की है। अब इसके तुरंत बाद कंपनी ने 3 और नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने यह तीनों नई स्मार्टवॉच विशेष रूप से ऑफलाइन बाजार को ध्यान में रखते हुए पेश की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fire-Boltt की 3 नई स्मार्टवॉच

    कंपनी ने Fire-Boltt Saturn, Fire-Boltt Talk 3 और Fire-Boltt Ninja-Fit के नाम से अपनी 3 नई स्मार्टफोन निकाली है। कंपनी ने इन 3 में से 2 स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया है।

    Fire-Boltt Saturn के फीचर्स

    इस स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की स्क्रीन से AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके चकोर (square) डायल पर 368 X 448 पिक्सल के साथ रिज़ॉल्यूशन मिलता है। कंपनी ने इसमें Bluetooth Calling का फीचर दिया है। कंपनी ने बेहतर अनुभव के लिए घड़ी में इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी लगाया है। घड़ी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिये गए हैं। इसके साथ ही इनबिल्ट गेम्स और कैलकुलेटर भी है। यह स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है जो इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाती है। इसके अलावा घड़ी में अलार्म, टाइमर और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फायर-बोल्ट सैटर्न को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू, पिंक, ग्रे, सिल्वर और गोल्ड ब्लैक जैसे 5 अलग अलग रंगों में पेश किया है।

    Fire-Boltt Talk 3 के फीचर्स

    इस स्मार्टवॉच में 1.28 इंच की स्क्रीन से फुल टच HD डिस्प्ले मिलता है। इसके गोल (circle) डायल पर 240 X 240 पिक्सल के साथ रिज़ॉल्यूशन मिलता है। कंपनी ने इसमें भी Bluetooth Calling का फीचर दिया है। कंपनी ने इसे वजन में हल्का बनाया है। इस घड़ी में मल्टीपल वॉच फेस का विकल्प भी मिलता है, जिसे पहनने वाला अपनी पसंद के अनुसार बदल सकता है। फायर ने इसमें 123 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिये हैं। यह स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है जो इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाती है। फायर-बोल्ट टॉक 3 स्मार्टवॉच को ब्यूटी ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, सिल्वर और पिंक जैसे रंगों के साथ बाज़ार में उतारा गया है।

    Fire-Boltt Ninja-Fit

    फायर ने इस स्मार्टवॉच को निंजा-फिट फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की चकोर डायल वाली स्क्रीन से फुल टच HD डिस्प्ले मिलता है। इस घड़ी में भी मल्टीपल वॉच फेस का फीचर मौजूद है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। फायर ने इसमें 123 स्पोर्ट्स मोड दिये हैं। यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है जो इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाती है। फायर-बोल्ट निंजा फिट स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू, सिल्वर, पिंक, ब्लू, रेड और ग्रीन जैसे रंगों के साथ बाज़ार में आई है।

    फायर की इन तीनों स्मार्टवॉच में स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ मौसम का अपडेट, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा तीनों स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर जैसे हैल्थ फीचर्स भी दिये गए हैं।

    स्मार्टवॉच की कीमत और उपलब्धता

    Fire-Boltt Saturn की कीमत 3,999 रुपये, Fire-Boltt Talk 3 की कीमत 2,199 रुपये और Fire-Boltt Ninja-Fit की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। यह तीनों स्मार्टवॉच ऑनलाइन की जगह बाज़ार में मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह देश के 750 से अधिक शहरों में क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के साथ अन्य दुकानों पर भी उपलब्ध रहेगी।

    यह भी पढ़ें- वॉयस असिस्टेंट और मेटल बॉडी जैसे फीचर्स के साथ आई Fire-Boltt Talk Ultra SmartWatch AI, कीमत सिर्फ 1999 रुपये