Boat Stone 700A Smart Speaker 3199 रुपये में हुआ लॉन्च, पढ़ें फीचर डिटेल्स
Boat Stone 700A को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3,199 रुपये है। इसमें वॉयस अस्सिटेंट के तौर पर Alexa को दिया गया है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्ट स्पीकर सेगमेंट भारत में अपने पैर पसार रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में काफी कम ऑप्शन्स ही हैं। इसमें Alexa के साथ Amazon Echo सीरीज और Google Assistant के साथ Google Home सीरीज शामिल हैं। इस सेगमेंट में अब Boat Stone 700A को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3,199 रुपये है। इसमें वॉयस अस्सिटेंट के तौर पर Alexa को दिया गया है।
Boat Stone 700A के फीचर्स:
Boat Stone 700A में Alexa बिल्ट इन है। आपको बता दें कि Alexa अमेजन द्वारा बनाया गया है। यह स्पीकर को वॉयस कमांड देने में मदद करेगा। इसमें Alexa बटन भी दिया गया है। इसे दबाने से यूजर्स इस सर्विस को इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा Boat Nirvana ऐप द्वारा भी इस सर्विस को इस्तेमाल किया जा सकेगा। Boat कंपनी के मुताबिक, यूजर्स इसके पूरे फंक्शन को इनेबल करने के लिए Amazon Alexa पर रजिस्टर कर सकते हैं।
अन्य फीचर की डिटेल्स:
इसे फीचर्स की बात करें तो इसमें दो 5W फुल रेंज ड्राइवर्स, 95-18,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज, 2000 एमएएच की बैटरी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें ऑक्जीलिलेरी 3.5mm केबल्स भी दी गई है। इसे IPX6 सर्टिफिकेशन मिला है जिसके चलते यह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसे माइक्र-यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले Boat Stone SpinX वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया था। इसकी कीमत 2,699 रुपये है। इससे दो वायरलेस स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
WarrantyBazaar ने सफलतापूर्वक 600000 से अधिक डिवाइसेज के लिए प्रदान की वारंटी सेवाएं
Moto G7 सीरीज 7 फरवरी को हो सकती है लॉन्च, लीक हुई स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
Togofogo ने की Republic Day सेल की घोषणा, मिल रहा 70 फीसद तक का डिस्काउंट