विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WarrantyBazaar ने सफलतापूर्वक 600000 से अधिक डिवाइसेज के लिए प्रदान की वारंटी सेवाएं

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 23 Jan 2019 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 05:24 PM (IST)

Warrantybazaar ने दो साल के दौरान 6,00,000 से अधिक डिवाइसेज पर सफलतापूर्वक वारंटी प्रदान की है

WarrantyBazaar ने सफलतापूर्वक 600000 से अधिक डिवाइसेज के लिए प्रदान की वारंटी सेवाएं
WarrantyBazaar ने सफलतापूर्वक 600000 से अधिक डिवाइसेज के लिए प्रदान की वारंटी सेवाएं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। विभिन्न उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर एक्सपेंडेड वारंटी सेवाएं देने वाला प्लेटफॉर्म Warrantybazaar ने दो साल के दौरान 6,00,000 से अधिक डिवाइसेज पर सफलतापूर्वक वारंटी प्रदान की है। इस बात की घोषणा खुद कंपनी ने की है। कंपनी ने लैपटॉप और मोबाइल सेगमेंट्स में 50,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी हैं।

वर्ष 2016 में शुरू हुआ वारंटी बाजार वन स्टॉप शॉप है जिसने एक्सपेंडेड वारंटी से लेकर कैशलेस रिपेयर तक अपनी एकीकृत सेवाओं के साथ पूरे इकोसिस्टम को मजबूत किया है और पूरे भारत में उपयुक्त समय पर रिपेयर और रिप्लेसमेंट सेवाओं की गारंटी दी है। यह ब्रांड उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस ओईएम, वितरकों, चैनल पार्टनरों, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं तथा घरेलू उपकरणों का कारोबार करने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को सेवाएं देता है।

इस उपलब्धि के बारे में Warrantybazaar.com के बिजनेस प्रमुख सूरज म्हात्रे ने कहा, “जब मैंने अंदाजा लगाया कि भारत में एक्सपेंडेड वारंटी और रिपेयर सेवाओं का बाजार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है तो पाया कि भारत में झंझट के बिना वारंटी और नुकसान से सुरक्षा की सुविधाओं के बीच अभी भी एक बड़ा अंतर है।”

उन्होंने आगे कहा, “पहला एकीकृत प्लेटफॉर्म होने के नाते Warrantybazaar.com ने एक संगठित ईकोसिस्टम बना लिया है जहां ग्राहक अपने खरीदे गए उत्पादों के लिए विविधतापूर्ण वारंटी और रिपेयर प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार हमने भारत में उपभोक्ता वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की जांच और रिपेयर सेवाओं को मजबूत किया है।”

भारत में लाखों उपभोक्ता अपनी खरीदी गई वस्तुओं की सेवा जरूरतों को लेकर आशंकित रहते हैं और वारंटी अवधि के बाद उन्हें उन वस्तुओं की रिपेयर के लिए भारी खर्च करना पड़ता है। कंपनी लंबी अवधि तक चलने वाले उत्पादों का जीवनकाल बढ़ाती है और पैसे के मूल्य को सुनिश्चित करती है।

यह भी पढ़ें:

LG G8 को MWC 2019 से एक दिन पहले 24 फरवरी को किया जा सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

क्या आप भी कर रहे हैं TikTok और Shareit जैसी ऐप्स का इस्तेमाल, चोरी हो सकता है आपका डाटा

Huawei P20 Lite को 22999 रुपये के बजाय 4009 रुपये में खरीदने का शानदार मौका, जानें कैसे  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।