Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asus ने भारत में लॉंच किए Flip और Touch सीरीज के नए Laptops, जानें इनके फीचर्स और कीमत

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 10:28 AM (IST)

    ताइवान की कंपनी Asus ने अपने नए लैपटॉप भारत में लॉंच कर दिए हैं। इनमें Zenbook 14 Flip OLED Vivobook S 14 Flip और Vivobook 15 Touch के नाम शामिल हैं। इनके फीचर्स की बात करें तो इनमें बड़ी बैटरी 15.6 इंच डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया गया है।

    Hero Image
    Asus laptop photo credit- Asus official website India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ताइवान की कंपनी Asus ने अपने नए लैपटॉप भारत में लॉंच कर दिए हैं। इनमें Zenbook 14 Flip OLED, Vivobook S 14 Flip और Vivobook 15 Touch के नाम शामिल हैं। इनके फीचर्स की बात करें तो इनमें बड़ी बैटरी, 15.6 इंच डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ASUS Zenbook 14 Flip OLED के फीचर्स 

    Asus Zenbook 14 Flip OLED में 14 इंच की 2.8K OLED टच स्क्रीन लगी हुई है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही 16:10 का आस्पेक्ट रेशियो और पीक ब्राइटनेस 550 nits की दी गई है। लैपटॉप के साथ stylus input सपोर्ट के साथ आया है।

    इसके अलावा लैपटॉप को 360 डिग्री ErgoLift hinge डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें intel 12th Gen H-series प्रोसेसर लगाया है। इसमें 16 GB की LPDDR5 RAM भी दी गई है।

    ASUS Vivobook S 14 Flip के फीचर्स 

    ASUS ने Vivobook S 14 Flip के दो वेरिएंट TP3402, और TN3402 लॉंच किए हैं। एक लैपटॉप में AMD Radeon Graphics के साथ AMD Ryzen 5 5600H दिया गया है तो दूसरे मॉडल में Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ Intel Core i512500H प्रोसेसर उपलब्ध है। अन्य फीचर्स पर ध्यान दें तो इसमें 14 इंच की स्क्रीन पर IPS Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेशियो और 1920 X 1200 पिक्सल का resolution दिया गया है। इसके टचस्क्रीन पेनल की पीक ब्राइटनेस 300 nits है।

    ASUS Vivobook 15 Touch के फीचर्स 

    Asus Vivobook 15 को एक स्लिम और लाइट वेट लैपटॉप के रूप में पेश किया गया है। इसकी 15.6 इंच की स्क्रीन से Full HD डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसका वजन 1.9 किलोग्राम है। लैपटॉप में इसके अलावा और भी कई फीचर्स मौजूद हैं।

    कीमत

    Asus Zenbook Flip 14 की कीमत भारत में 99,990 रुपये से शुरू होती है। तो वहीं Vivobook S 14 Flip को कंपनी ने 66,990 रुपये की शुरुआती कीमत में और Vivobook 15 Touch को 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत में बाजार में उतारा है। आसुस के यह सभी लैपटॉप ऑफलाइन और ऑनलाइन बिक्री के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगे।