Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनचाहे WhatsApp ग्रुप्स से हैं परेशान, अब किसी को भी एड करने के लिए लेनी होगी परमीशन

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 15 Feb 2019 05:42 PM (IST)

    इस फीचर की टेस्टिंग iOS प्लेटफॉर्म पर चल रही है। खबरों के मुताबिक, इसे जल्द ही बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा

    अनचाहे WhatsApp ग्रुप्स से हैं परेशान, अब किसी को भी एड करने के लिए लेनी होगी परमीशन

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। WhatsApp का इस्तेमाल आजकल लगभग हर कोई करता है। यहां यूजर्स कई ग्रुप्स के साथ भी जुड़े होते हैं। लोग आपको बिना आपकी मर्जी के किसी भी ग्रुप में एड कर सकते हैं। हालांकि, बाद में आप उस ग्रुप को छोड़ भी सकते हैं। कई यूजर्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनकी बिना मर्जी उन्हें ग्रुप में एड कर दिया जाता है। अपने यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए WhatsApp एक नए फीचर को रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के तहत यूजर्स आसानी से तय कर पाएंगे कि उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाया या नहीं। यह फीचर संभवत: इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग iOS प्लेटफॉर्म पर चल रही है। खबरों के मुताबिक, इसे जल्द ही बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर:

    इसकी टेस्टिंग फिलहाल iOS पर चल रही है। लेकिन इसे एंड्रॉइड में भी टेस्ट किया जाएगा। यह जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई है। ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फंक्शन अभी इनएक्टिव स्टेट में है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को WhatsApp की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद Account में जाकर Privacy पर टैप करना होगा। यहां आपको Groups सेक्शन में जाकर इस फीचर को अपने हिसाब से मॉडिफाई कर सकते हैं।

    Groups में तीन विकल्प दिए जाएंगे। पहला Everyone, दूसरा My Contacts और तीसरा Nobody होगा। ये तब एक्टिव होंगे जब यूजर को कोई किसी ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करेगा। Everyone करने पर कोई भी यूजर को किसी भी ग्रुप में जोड़ पाएगा। My Contacts को चुनने पर यूजर की कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद लोग ही उसे ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। ग्रुप के लिए यूजर के पास जो इनविटेशन आएगा उसे यूजर चाहें तो एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है।

    तीसरा विकल्प Nobody होगा। इसे एक्टिव करने के बाद कोई भी यूजर को किसी भी WhatApp ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएगा। इसे इनेबल करने के बाद अगर कोई ग्रुप एडमिन किसी यूजर को ग्रुप इनवाइट भेजता है तो यूजर को इस इनविटेशन पर 72 घंटों में एक्सेप्ट या रिजेक्ट करना होगा।

    यह भी पढ़ें:

    Flipkart TV Days सेल: टेलिविजन सेगमेंट पर मिल रहा 10000 रु तक का डिस्काउंट

    Flipkart पर शुरू हुई Infinix Days Sale, इन फोन्स पर मिल रहा है 4000 रु तक का फ्लैट डिस्काउंट

    BSNL यूजर्स को दे रहा 1 साल के लिए फ्री Amazon Prime मेंबरशिप, जानें कैसे उठाएं लाभ

     

    comedy show banner
    comedy show banner