विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp से जल्द ही यूजर्स कर पाएंगे Instagram और Facebook का अकाउंट लिंक, जानें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Oct 2018 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 04:03 PM (IST)

वॉट्सऐप जल्द ही स्टीकर्स, PiP मोड के अलावा तीन नए फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है

WhatsApp से जल्द ही यूजर्स कर पाएंगे Instagram और Facebook का अकाउंट लिंक, जानें
WhatsApp से जल्द ही यूजर्स कर पाएंगे Instagram और Facebook का अकाउंट लिंक, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म पर लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। कंपनी जल्द ही स्टीकर्स, PiP मोड के अलावा तीन नए फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है। पहला फीचर लिंक्ड अकाउंट्स हैं जिसके तहत यूजर्स अपने वॉट्सऐप को इंस्टाग्राम और फेसबुक से लिंक कर पाएंगे। यह फीचर क्यों लाया जा रहा है इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। दूसरा फीचर साइलेंट मोड है। इसके तहत म्यूट की गई चैट्स में कोई भी ऐप बैज नहीं दिखाई देगा। वहीं, तीसरा फीचर वैकेशन मोड है जिसके तहत आर्काइव चैट्स में आने वाली परेशानी को रीमूव किया जाएगा।

जानें वॉट्सऐप लिंक्ड अकाउंट फीचर के बारे में:

कुछ समय पहले ऐसी संभावना जताई गई थी कि यूजर्स अपने वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल कर फेसबुक अकाउंट को रिकवर कर पाएंगे। इस नए फीचर के आने से यह सही साबित हो जाएगा। वॉट्सऐप ने लिंक्ड अकाउंट्स फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप को फेसबुक और इंस्टाग्राम से लिंक किया जा सकेगा। अगर ऐसा होता है तो वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर यूजर्स अपने दोनों अकाउंट्स को रिकवर कर पाएंगे।

जानें वॉट्सऐप वैकेशन मोड फीचर के बारे में:

सभी जानते हैं कि वॉट्सऐप यूजर्स को चैट को आर्काइव करने का विकल्प देता है। लेकिन अभी ऐसा होता है कि अगर आर्काइव चैट में कोई नया मैसेज आता है तो वो चैट ऑटोमैटिकली ही अनआर्काइव हो जाती है। इस नए फीचर के आने से इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेगा। यह फीचर यूजर्स द्वारा काफी डिमांड में है। वैकेशन मोड में अगर यूजर किसी चैट को अपने होम स्क्रीन या रीसेंट चैट लिस्ट में नहीं देखना चाहते हैं तो वो उसे बिना डिलीट किए आर्काइव कर सकते हैं। इस मोड के तहत चैट तब तक अनआर्काइव नहीं होगी जब तक यूजर खुद उसे मैनुअली चेक न करे। इस फीचर पर फिलहाल काम किया जा रहा है। WABetaInfo के मुताबिक इस फीचर को सबसे पहले iOS यूजर्स को दिया जाएगा।

वॉट्सऐप साइलेंट मोड फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए हो रहा रोलआउट:

इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो या उससे ऊपर के वर्जन के यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आपको बता दें कि पहले म्यूट की गई चैट्स पर भी वॉट्सऐप ऐप बैज दिखाता था। लेकिन इस फीचर के आने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। साइलेंट मोड में म्यूट की गई चैट्स पर ऐप बैज नहीं दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

iPhone XR के प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से भारत में होंगे शुरू, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

ग्राहकों की डिमांड पर अमेजन फिर लाएगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, 90 फीसद तक मिलेगा ऑफ

सोनी के 6 स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 10000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।