Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Dating App: इन 5 ऐप्स पर पूरी होगी पार्टनर की तलाश, युवाओं के बीच हैं बेहद फेमस

    भारत में डेटिंग ऐप्स काफी चर्चे में हैं खासकर युवाओं में इसका बहुत क्रेज है। आप इन ऐप्स के जरिए नए दोस्त बना सकते हैं पार्टनर खोज सकते हैं और चैट भी कर सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से नए लोगों से कनेक्ट करना बहुत आसान हो जाता है।

    By Ankita PandeyEdited By: Updated: Sat, 02 Apr 2022 02:02 PM (IST)
    Hero Image
    ये हैं टॉप 5 डेटिंग ऐप्स, खोज सकते हें सही पार्टनर

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ सालो में डेटिंग ऐप्स भारत में काफी फेमस हो गई हैं। सिंगल लोग दोस्त बनाने, पार्टनर खोजने के लिए इसका इस्तेमाल तो करते ही हैं, लेकिन अब नए लोगों से कनेक्शन बनाने में भी डेटिंग ऐप्स बहुत मददगार होती हैं। इन ऐप्स से आप नए लोगों से बात कर सकते हैं, मिलने जा सकते हैं। महामारी के दौरान भी जब पूरा देश बंद था तो इनके माध्यम से लोग एक दूसरे से ऑनलाइन जुड़ पाते थे। आइए टॉप 5 डेटिंग ऐप्स के बारे में जानते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Tinder (टिंडर)

    टिंडर भारत में सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स में से एक है। 190 से अधिक देशों में इसके यूजर्स हैं। टिंडर किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह सुरक्षित है। इसमें एक डबल ऑप्ट-इन फीचर है। जिसका मतलब है कि दो लोग एक दूसरे से तभी बात कर पाएंगे जब उनका इंटरेस्ट समान होगा। इसके अलावा आप केवल उन्हीं लोगों को टेक्स्ट कर सकते हैं जिनके साथ आपका मैच आता है, जिसके लिए दोनों लोगों को एक दूसरे को राइट स्वाइप करना पड़ता है।

    1. Bumble (बंबल)

    अगर आपको एक सच्चे पार्टनर की तलाश है, तो बंबल आपके लिए सही ऑप्शन है। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्हें ही पहला कदम उठाना पड़ता है। ये इस ऐप की सबसे खास बात है।यूजर्स समान इंटरेस्ट रखने वाले लोगों से जुड़ने के लिए अपने Spotify और Instagram अकाउंट को अपने बायो पर लिंक कर सकते हैं।इसमें वीडियो चैट का भी ऑप्शन मिलता है।

    1. OkCupid (ओकेक्यूपिड)

    सिंगल लोगों के लिए यह ऐप बहुत कमाल का है। इसमें एक फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने आप-पास के सिंगल लोगों को खोज पाते हैं। इस ऐप में एक पर्सनलाइज्ड कम्पैटिबिलिटी परसेंटेज मिलता है, जिसके लिए आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं।

    1. QuackQuack

    यह डेटिंग एप्लिकेशन मैच, चैट और डेट पर आधारित है। यह भारत में एकमात्र डेटिंग ऐप है जो आपको अपने शहर, ऐज ग्रुप और समान इंटरेस्ट वाले लोगों से जुड़ने में मदद करता है। भारत में इसके 15 मिलियन से अधिक यूजर्स है।

    1. Aisle

    यह ऐप भारतीयों के लिए भारतीयों द्वारा बनाया गया है। इसमें आप राइट स्वाइप करने लोगों से बात करना शुरू कर सकते हैं। यह आपको एक 'वर्चुअल रूम' को होस्ट करने की अनुमति देता है, जहां आप उन लोगों के साथ मैच के पहले ही ऑडियो कॉल पर बातचीत शुरू कर सकते हैं,जो आपको पसंद आते हैं। Aisle 2020 का दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला डेटिंग ऐप है।