Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Facebook, Twitter और WhatsApp को टक्कर देंगे ये Made In India ऐप, जानिए इनकी खूबियां

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:47 AM (IST)

    Google Play Store पर Made in India Apps की भरमार है। इनमें Bharatam Koo और Sandes जैसे ऐप शामिल हैं। हम आपको इस खबर में कुछ चुनिंदा भारतीय ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल आप Facebook Twitter और WhatsApp की जगह कर सकते हैं।

    Hero Image
    Indian Apps की प्रतिकात्मक फाइल फोटो यह है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में साल 2020 में जब चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा, तब से लेकर अब तक काफी संख्या में भारतीय मोबाइल ऐप लॉन्च हो चुके हैं, जो इस समय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में फेसबुक की टक्कर में एक और मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप Bharatam लॉन्च हुआ है। आज हम आपको यहां गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा भारतीय ऐप के बारे में बताएंगे, जिनका उपयोग आप Facebook, Twitter और WhatsApp के विकल्प के तौर पर कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharatam

    भारतम ऐप को फेसबुक की टक्कर में लॉन्च किया गया है। इस ऐप में ट्रेंडिंग हैशटैग को देखा जा सकता है। साथ ही आप इस ऐप में अपने हिसाब से पोस्ट को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में आपको एक्सप्लोर, पोपुलर पोस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। भारतम ऐप के मुख्य फीचर की बात करें तो इसमें लोकेशन के हिसाब से दोस्त बनाने की सुविधा मिलेगी।

    Koo

    आज की तारीख में कू मोबाइल ऐप से लाखों यूजर्स जुड़े हैं। इनमें नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हैं। इस ऐप में यूजर्स ट्विटर की तरह ट्वीट कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 अंक की रेटिंग मिली है। इसका साइज 23MB है।

    Sandes

    Sandes ऐप का साइज 31MB है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.3 अंक की रेटिंग मिली है। संदेश ऐप व्हाट्सएप की तरह है। इसमें आपको एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मैसेज स्टाइलिंग, ग्रुप चैटिंग, वीडियो और वॉयस कॉल जैसे फीचर मिलेंगे।

    FAU-G

    कॉल ऑफ ड्यूटी और बीजीएमआई गेम को इस समय FAU-G गेम से कड़ी टक्कर मिल रही है। फौजी गेम की बात करें तो यह एंड्राइड 8 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है। इसमें आपको सिंगल प्लेयर से लेकर डेथमैच जैसे मोड मिलेंगे। यह गेम गलवान घाटी की जंग पर आधारित है। इस गेम का साइज 124MB है।