रूस ने दिया Meta को जवाब, Instagram की टक्कर में ला रहा ये ऐप, जानिए क्या है खास?
रुस ने मेटा की तरफ से यूक्रेन में लोगों की दी स्पेशल छूट को अपने खिलाफ युद्ध करार दिया। इसके जवाब में रूस ने अमेरिटी फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही Instagram की टक्कर में नया Rossgram ऐप ला रहा है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। रूस ने इंस्टाग्राम (Instagram) ऐप को बैन कर दिया है। साथ ही Instagram की टक्कर में नया ऐप Rossgram को पेश करने का ऐलान किया है। Rossgram ऐप को रूस में 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इंस्टाग्राम एक वीडियो और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जो फेसबुक ओन्ड मेटा प्लेटफॉर्म की एक कंपनी है। Rossgram ऐप में इंस्टाग्राम की तरह ही कई सारे फीचर्स दिए जाएंगे।
क्यों रूस में बैन हुआ इंस्टाग्राम
जैसा कि मालूम है कि Instagram की पैरेंट्स कंपनी Meta है। जब Meta की तरफ से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को रूस के खिलाफ पोस्ट करने की इजाजत दे दी है। इसमें रूसी सैनिकों के लिए मौत के शब्द भी इस्तेमाल करने की खुली छूट थी। जबकि फेसबुक किसी के लिए मौत जैसे शब्द के इस्तेमाल को हेट स्पीच के दायरे में काउंट करती है। लेकिन मेटा की तरफ से यूक्रेन के लोगों के लिए फेसबुक की हेट स्पीच पॉलिसी बदलते दिया गया। कंपनी ने फेसबुक पर "रुसी आक्रमणकारियों की मौत" जैसे मैसेज को इजाजत दे दी। मेटा की तरफ से इस मामले की सफाई में कहा गया कि यह रूसी सैन्य बलों के खिलाफ यूक्रेनी लोगों की प्रतिरोध की आवाज है, जिसके चलते रूस की तरफ से Instagram ऐप को बैन कर दिया गया और Instagram के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
क्या होगा Rossgram ऐप में खास
Rossgram ऐप में पेड एक्सेस और क्रॉउडफंडिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो कि इंस्टाग्राम की तरह ही होंगे। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Rossgram का लेआउट और कलर भी कुछ हद तक Instagram की तरह होगा। गौरतलब है कि अमेरिकी टेक कंपनियों के प्रतिबंध के बाद रूस घरेलू स्तर पर घरेलू तकनीक विकसित कर रहा है। रूस से पहले भारत ने देशवासियों को घरेलू तकनीक अपनाने को कहा था। जब सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता के मद्देनजर चीनी ऐप बैन को बैन कर दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।