PUBG Lite को मिला इंडियन सर्वर, जानें क्या होंगे गेम में बदलाव
PUBG Lite को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। हाल ही में PUBG Lite को नया बीटा वर्जन मिला है जिसमें 4v4 मोड दिया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Lite को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। हाल ही में PUBG Lite को नया बीटा वर्जन मिला है, जिसमें 4v4 मोड दिया गया है। यही मोड PUBG Mobile में भी देखा गया है। यह नया मोड अब नए मैप के साथ आया है। यह नया मैप इतना छोटा है की यह सुनिश्चित किया जा सके की लोग इसमें छोटे मैच खेल पाएं। नया मैप PUBG Mobile के टीम डेथ मैच मोड की तरह ही दिखता है। इसमें वेयरहाउस और काफी सारे क्रेटस मौजूद हैं। PUBG Lite फेसबुक पेज ने अपडेट के लाइव होने को लेकर घोषणा की है।
और अब एक नई फेसबुक पोस्ट में देश टीम ने यह घोषणा की है की अब गेम को इसका पहला इंडियन सर्वर मिला है। इसका मतलब यह है की अब भारतीय प्लेयर्स ना बराबर लैग के साथ लो पिंग्स पर खेल पाएंगे। लो-एन्ड हार्डवेयर यूजर्स के लिए और अपना यूजर बेस बढ़ने के लिए PUBG Corp डेवलपर्स ने इस साल PlayerUnknown’s Battlegrounds का Lite वर्जन रिलीज किया था। PUBG Lite बीटा वर्जन भारत में अब लाइव है। बता दें, PUBG Lite होन्ग कोंग, ताइवान, ब्राजील और बांग्लादेश में पहले से उपलब्ध है। इसका प्री-रेजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर पिछले महीने शुरू हुआ था और इसका इवेंट 3 जुलाई तक चला था। इवेंट में भाग लेने के लिए स्पेशल रिवार्ड्स भी दिए गए थे। इस गेम को लो-एन्ड हार्डवेयर पर राण करने के लिए बनाया गया था। PUBG Lite के लिए कम से कम CPU: Core i3 @2.4Ghz, रैम: 4GB, GPU: इंटेल HD 4000, HDD: 4GB,ओएस: विंडोज 7,8,10 64Bit चाहिए।