अब बिना पैसा खर्च किए घर बैठे सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी, ये 5 एप्स करेंगी मदद
हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लाएं हैं जिसके जरिए आप घर बैठे ही अंग्रेजी सीख सकते हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। आज के समय में अंग्रेजी बोलना एक अहम कारक बन गया है। या यूं भी कह सकते हैं कि अंग्रेजी आना जीवन का अहम हिस्सा है। कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लाएं हैं जिसके जरिए आप घर बैठे ही अंग्रेजी सीख सकते हैं। सबसे बड़ी बात की इसके लिए आपको कोचिंग इंस्टीट्यूट जाने की भी जरूरत नहीं है। इसके लिए यूजर को सिर्फ अपने फोन में एप इंस्टॉल करनी है। इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Duolingo:
अंग्रेजी सीखने के लिए किसी इंस्टीट्यूट जाने की जरुरत नहीं है जब आपके पास एक स्मार्टफोन हो। आप अपने फोन में Duolingo एप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे यूजर्स को अंग्रेजी सीखने में मदद मिलेगी। इस एप के जरिए अंग्रेजी सीखने के लिए यूजर को 20 मिनट का समय देना होता है। यहां से आप हर दिन 7 नए शब्द सीख सकते हैं।
Memrise:
यह एप यूजर को हर रोज अंग्रेजी का एक शब्द याद कराएगा। इसके जरिए आपका शब्दकोष मजबूत होगा। यह एप बिना इंटरनेट कनेक्शन के चल सकता है। अगर आप अच्छी अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो यह एप आपके काफी काम आ सकती है।
Busuu, Learn languages:
यहां एडवांस लेवल की अंग्रेजी सीखी जा सकती है। यहां यूजर को टेस्ट भी देने होते हैं। इससे लिखने की क्षमता और शब्दकोष को बेहतर बनाया जा सकता है। जिन लोगों को अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है उन्हें यहां से काफी मदद मिलेगी। सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं यहां से दूसरी भाषाएं भी सीखी जा सकती हैं।
Hello English:
यह एप यूजर को 23 अलग-अलग भाषाओं में अंग्रेजी सिखाती है। यह एक बेस्ट एप साबित हो सकती है। आपको बता दें कि इस एप को भी बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किया जा सकता है।
Babbel Learn Languages:
यह एप यूजर के लिए एक लक्ष्य बनाता है और उसे पूरा करने में मदद करता है। यह एप 4 अलग-अलग तरीकों से अंग्रेजी सिखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
आपका पेटीएम वॉलेट आज से बना पेमेंट बैंक, 4 फीसद ब्याज के साथ कैशबैक के ऑफर भी मौजूद
इस मजेदार ब्रेन गेम एप के जरिए खोजें अपने लिए बेस्ट जॉब
घूमने के हैं शौकीन तो 2017 की ये ट्रेवल एप्स बनेंगी आपकी Best Friend
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।