Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day: ये हैं भारत के टॉप-5 फ्री योगा ऐप, जो आपको रखेंगे फिट

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:23 AM (IST)

    Top 5 Best Yoga App in India अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो इसमें योगा आपकी काफी मदद कर सकता है। आमतौर पर योगा को किसी इंस्ट्रक्चर अगर आप खुद को ...और पढ़ें

    Hero Image
    यह Yoga App की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को आज यानी 21 जून 2021 को पूरी दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत में भी योगा दिवस को खास तरीके से मनाया जा रहा है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो इसमें योग आपकी काफी मदद कर सकता है। आमतौर पर योगा को किसी इंस्ट्रक्चर की मदद से करना चाहिए। लेकिन अगर इंस्ट्रक्टर उपलब्ध नहीं है, तो योगा ऐप की मदद से खुद को फिट रखा जा सकता है। आइए जानते हैं टॉप-5 योगा ऐप के बारे में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fitter

    Fitter योगा ऐप को Google Play Store पर एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसे 4.4 रेटिंग दी गई है। ऐप आपको फिट रखन में मदद करता है। ऐपे में कैलोरी काउंट, डाइट प्लान, जैसे कई सारे मोड उपलब्ध कराता है। इसमें Nutrition and Training, Yoga, Zumba, Strength and Conditioning जैसे फीचर्स दिये गये हैं। इस पर कई सारे योगा क्वॉलिफाइड कोच मौजूद रहते हैं, जो आपको योग से जुड़े हुये टिप्स देंगे। साथ ही क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी भी जानकारी ऐप से हासिल की जा सकती है।

    Daily Yoga

    Daily Yoga के 5 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं। यह ऐप मुफ्त में योगा क्लास उपलब्ध कराता है। Google Play Store पर ऐप को 4.7 रेटिंग दी गई है। इसमें योगा की शुरुआत करने से लेकर एक्सपर्ट के लिए अगल-अलग योगा चैलेंज मौजूद हैं। आपके लिए ऐप पर योगा प्रोफेशनल मौजूद रहेंगे। इस ऐप पर आपको 100 से ज्यादा योगा पोज उपलब्ध हैं। इसका यूजर इंटरफेस काफी अच्छा है।

    Down Yoga

    Down Yoga ऐप को 5 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। Google Play Store पर इसकी रेटिंग 4.9 दी गई है। यह पूरी तरह से फ्री योगा ऐप है। इस ऐप पर आपको कई तरह के कस्टमाइज ऑप्शन मिलेंगे, जहां हर उम्र के लोग अपने चैलेंज के हिसाब से योगा कर पाएंगे। ऐप पर बितते दिन के साथ अपने फिटनेस को ट्रैक किया जा सकता है।

    Keep Yoga

    Keep Yoga आपको मेडिटेशन और योगा करने की साहूलियत देता है। Keep Yoga को Google Play Store पर 1 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। google Play Store पर ऐप को 4.7 रेटिंग दी गई है। ऐप में अपने योगा सेशन को अपने दोस्तों के साथ भी साझा करने का ऑप्शन दिया गया है। योग के लिए प्रोफेशनल वीडियो और वॉयस गाइडलाइन दी गई है।

    Simply Yoga

    Simply Yoga को Google Play Store पर करीब 1 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ऐप की रेटिंग 4.5 है। जबकि इसका साइज 65MB है। इसमें योगा इंस्ट्रक्शन्स दिये जाते हैं। साथ ही ब्यूटीफुल एचडी वीडियो का सपोर्ट दिया गया है।