Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pay ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को ऐसे करें डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2022 08:10 AM (IST)

    भारत में गूगल पे UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप में से एक है। आप अपने गूगल पे ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आप को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    Hero Image
    Google Pay ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को ऐसे करें डिलीट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल पे भारत में सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन भुगतान ऐप में से एक बन गया है। इसका उपयोग आपके दोस्तों, परिवार, स्थानीय स्टोर या तीसरे पक्ष के ऐप से पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। यह यूजर्स को हर ट्रांजेक्शन के लिए रिवॉर्ड भी देता है। ऐप इन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड भी ऐप पर ही रखता है। यदि आप गूगल द्वारा आप पर इस सारी जानकारी को सहेजने या ट्रैक करने में सहज महसूस नहीं करते हैं, तो आप इसे हटा सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप अपने गूगल पे ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को कैसे हटा सकते हैं और गूगल को डेटा ट्रैक करने से रोक सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल पे ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को स्थायी रूप से कैसे हटाएं

    • सबसे पहले गूगल क्रोम खोलें और "https://www.google.com" वेबसाइट पर जाएं
    • इसके बाद "गूगल अकाउंट" खोजें और अपने खाते में लॉग इन करें
    • अब ऊपरी बाएं कोने पर तीन लाइन पर क्लिक करके "डाटा और प्राइवेसी" ऑप्शन को चुनें
    • इसके बाद " हिस्ट्री सेटिंग" सेक्शन पर जाएं और "वेब और ऐप एक्टीविटी">"मैनेज ऑल सभी वेब ऐंड ऐप एक्टीविटी" ऑप्शन को चुनें
    • अब सर्च बार पर वर्टिकल थ्री लाइन्स पर टैप करें और "अदर गूगल एक्टिविटी" चुनें।
    • गूगल पे अनुभव के तहत, "मैनेज एक्टीविटी" पर टैप करें
    • आपको डिलीट के लिए एक ड्रॉप-डाउन दिखाई देगा जहां आप लेन-देन इतिहास के किस हिस्से को हटाना चाहते हैं,इसका चुनाव सकते हैं।
    • यहां आपको कई ऑप्शंस मिलेंगे, जिसमें आपको लास्ट आवर, लॉस्ट डे, कस्टम रेंज शामिल है। यूजर्स के पास एक निश्चित समय अवधि के लिए ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को हटाने का विकल्प भी होगा। एक बार, आप विकल्प चुनते हैं, बस डिलीट ऑप्शन को चुनें।

    गूगल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "आपकी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी किसी को नहीं बेची जाती है और विज्ञापनों को लक्षित करने के लिए आपका ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री किसी अन्य गूगल प्रोडक्ट के साथ साझा नहीं किया जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner