Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi Diwas 2021: इन मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी भाषा को हिंदी में करें अनुवाद

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 09:57 AM (IST)

    आज भारत में हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2021) मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हम आपके लिए कुछ ऐप खास ऐप लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी किसी भी भाषा को हिंदी (Hindi) में ट्रांसलेट कर सकेंगे। चलिए इन मोबाइल ऐप पर डालते हैं एक नजर।

    Hero Image
    Hindi Diwas 2021 की प्रतिकात्मक फाइल फोटो यह है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज यानी 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2021) मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा दुनियाभर में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। साथ ही इंटरनेट पर भी इस भाषा का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस खास अवसर पर हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मोबाइल ऐप लेकर आए हैं, जिनकी सहायता से आप किसी भी भाषा को आसानी से हिंदी में ट्रांसलेट कर सकेंगे। आइए जानते हैं इन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi English Translator

    हिंदी इंग्लिश ट्रांसलेटर ऐप बेहद शानदार है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.2 अंक की रेटिंग मिली है। इस ऐप को अब तक 10 लाख से अधिक यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप के जरिए यूजर एक शब्द से लेकर पूरे वाक्य तक को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को ऐप में ऑफलाइन डिक्शनरी मिलेगी। वहीं, इस ऐप का साइज 25MB है।

    Google Translate

    यह गूगल का ट्रांसलेटर ऐप है। इस ऐप के जरिए यूजर्स किसी भी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि गूगल ट्रांसलेट बिना इंटरनेट के भी काम करता है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.5 अंक की रेटिंग मिली है। इसका साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है। इस ऐप को अभी तक 50 लाख से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

    Translate All

    यह मोबाइल ऐप वॉयस रिकॉग्नाइजेशन और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। यूजर इस ऐप के माध्यम से टेक्स्ट से लेकर फोटो तक में उपलब्ध कंटेंट को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी, कोरिया, उर्दू, महाराठी और अरेबिक भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप को प्ले-स्टोर पर 3.6 अंक की रेटिंग मिली है। इसका साइज 6.2MB है।

    Hindi Translate, Text & Voice Translator

    हिंदी ट्रांसलेट शानदार मोबाइल ऐप में से एक है। इस ऐप के जरिए 100 से अधिक भाषाओं को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसमें स्क्रीन से लेकर वॉयस ट्रांसलेशन तक की सुविधा दी गई है। इस ऐप का साइज 14MB है और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.4 अंक की रेटिंग मिली है। इस मोबाइल ऐप को अब तक 1 लाख से अधिक यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner