Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google बंद करने जा रहा है ये पॉप्युलर सर्विस, 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Sun, 09 Aug 2020 08:00 AM (IST)

    Google ने ऐलान किया है कि सितंबर माह के बाद से कंपनी इस सर्विस के लिए कोई पेमेंट स्वीकार नही करेगी। साथ ही यूजर इसका इस्तेमाल Play Store से नही कर पाएंगे।

    Google बंद करने जा रहा है ये पॉप्युलर सर्विस, 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम

    नई दिल्ली (टेक डेस्क). Google ने अपनी पॉप्युलर Google Play Music सर्विस को बंद करने का ऐलान कर दिया है। Google Play Music सर्विस सबसे पहले न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसे देशों में सितंबर से बंद हो रही है। इसके बाद सभी अन्य रीजन में यह सर्विस अक्टूबर माह से बंद कर दी जाएगी। कंपनी की मानें, तो दिसंबर तक इस सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर Google Play Music के कंटेंट का इस्तेमाल नही कर पाएंगे और न ही इसे ट्रांसफर कर पाएंगे।ऐसे में Google Play Music का इस्तेमाल वाले यूजर 1 अक्टूबर से पहले ऐप पर मौजूद अपने सभी डाटा को सुरक्षित कर लें। Google ने ऐलान किया है कि सितंबर माह के बाद से कंपनी इस सर्विस के लिए कोई पेमेंट स्वीकार नही करेगी। साथ ही यूजर इसका इस्तेमाल Play Store से नही कर पाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Play Music के रिप्लेसमेंट के तौर पर Youtube Music होगा उपलब्ध

    The Verge की रिपोर्ट्स के मुताबिक Google अब केवल Youtube Music सर्विस को चलाएगा। साथ ही Google की तरफ से Google Play Music के रिप्लेसमेंट के तौर पर Youtube Music की सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि Google की तरफ से कुछ माह पहले ही Google play Music सर्विस शुरू की गई है। कंपनी के मुताबिक Youtube Music का यूजर इंटरफेस इस्तेमाल करना काफी आसान है। यह बिल्कुल Google Music Play की तरह है। अगर आप पहली बार Youtube Music ऐप ओपन करेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कई समानताएं दिखेंगी। कंपनी ने हाल ही में Youtube Music में ट्रांसफर टूल ऐड किया है, जो बिल्कुल Google Play Music की तरह है। 

    नए डिवाइस में प्री-इंस्टॉल होगा Google Play Music 

    Google के मुताबिक उसकी तरफ से पहले ही कई बार Google Play Music को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। कंपनी की मानें, तो जब तक यह सर्विस बंद नही होती है, यूजर इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वही अगर यूजर एंड्राइड 10 बेस्ड कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उन्हें पहले से ही Google Play Music की जगह Youtube Music ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेगा।   

    Written by (Saurabh Verma)

    comedy show banner
    comedy show banner