Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pay अब Hingलिश में करेगा काम, बोलकर भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे, जल्द आ रहा ये खास फीचर

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 12:06 PM (IST)

    Google Pay ने हिंग्लिश के लिए सपोर्ट जोड़ा है जो हिंदी और अंग्रेजी का एक मिली जुली भाषा है। यह भाषा ऐप पर आधिकारिक रूप से समर्थित भाषाओं में से एक है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अब हिंग्लिंश को स्पोर्ट करेगा गूगल पे , जानें डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Pay हिंदी और अंग्रेजी से बनी हाइब्रिड भाषा हिंग्लिश के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है। हिंग्लिश के लिए समर्थन की घोषणा पिछले साल के अंत में की गई थी और अब यह विकल्प सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। हिंग्लिश में आप UPI आधारित गूगल पे ऐप पर हिंदी में अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्ट पढ़ सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pay यूजर्स अपने GPay एप्लिकेशन पर इस नई भाषा में आसानी से माइग्रेट कर सकते हैं। इसको बदलने का तरीका ऐप पर किसी अन्य भाषा में बदलने के समान है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपनी डिफ़ॉल्ट भाषा को 'हिंग्लिश' में कैसे बदल सकते हैं। आइये इसका तरीका जानते हैं।

    • सबसे पहले, यूजर को ऐप पर जाना होगा।
    • इसके बाद सबसे ऊपर दाईं ओर, आप या तो अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर देखेंगे या अपने नाम का पहला अक्षर
    • बस उस पर टैप करें और फिर Settings . पर टैप करें
    • सेटिंग मेनू में, आपको पर्सनल इंफो ऑप्शन दिखाई देगा
    • इस पर्सनल इंफो पर टैप करें और फिर लैंग्वेज पर क्लिक करें
    • इसके बाग, आपको बस अपनी पसंद की भाषा चुननी है
    • जैसे ही आप इसको कन्फर्म करते हैं, आपको 'हिंग्लिश' में निर्देश दिखाई देने लगेंगे।

    बता दे कि हिंग्लिश के अलावा, Google pay 8 भाषाओं को सपोरेट करता है। यूजर्स इन भाषाओं में से अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करने में सक्षम होंगे। यानी कि हिंग्लिश को शामिल करने के साथ, Google pay अपने यूजर्स को कुल 9 भाषाएं का ऑप्शन देता है।

    1. अंग्रेजी
    2. हिन्दी
    3. बंगाली
    4. गुजराती
    5. कन्नड़
    6. मराठी
    7. तमिल
    8. तेलुगु

    इसके साथ ही गूगल केवल वॉयस का उपयोग करके लेनदेन करने पर भी काम कर रहा है। इस साल मार्च में, गूगल ने मैसेजिंग और मनोरंजन के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की। उस लिस्ट में पेमेंट को लेकर भी एक छोटा सा अपडेट था। इस अपडेट में बताया गया कि Google Pay और Google Assistant अब आपस में मिलकर काम कर सकते हैं ताकि आप अपनी आवाज़ से पार्किंग के लिए भुगतान कर सकें। यह नयै फीचर आपको पार्किंग की स्थिति की जांच करने की भी अनुमति देगी।