Move to Jagran APP

गूगल गो एप हुई लॉन्च, फाइल्स गो सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध, जानें खासियतें

अब फीचर फोन यूजर्स भी एक्सेस कर पाएंगे सोशल मीडिया एप्स, जानें गूगल की नई एप्स के आपको क्या होंगे फायदे

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 06 Dec 2017 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 11:24 AM (IST)
गूगल गो एप हुई लॉन्च, फाइल्स गो सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध, जानें खासियतें
गूगल गो एप हुई लॉन्च, फाइल्स गो सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध, जानें खासियतें

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल ने देश में गूगल गो पेश की है। यह नई एप खासतौर पर भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए बनाया गया है। रिलायंस जियो के फीचर फोन और इस तरह के सस्ते स्मार्टफोन पर तेजी से काम करता है। इंटरनेट स्पीट धीमी होने पर भी इससे आसानी से सर्च कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि जो कस्टमर इंटरनेट पर नए हैं उन्हें ये नहीं पता होता है कि वे क्या सर्च करें और छोटे स्मार्टफोन में टाइप करना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए कंपनी ने इस एप में टैप फस्र्ट यूजर इंटरफेस दिया है जिसके जरिये इस एप पर क्लिक करते ही आपको ये पता चलेगा कि आप क्या सर्च कर सकते हैं।

prime article banner

गूगल सर्विसेज के अलावा गो एपयूजर्स को फेसबुक, क्रिकबज और इंस्टाग्राम जैसी एप्स एक्सेस करने की भी आजादी देता है। इसमें एक बटन जोड़ा गया है। इससे यूजर्स अपने प्रश्नों को एक टैप ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस एप का साइज 5MB से भी काम है। गूगल गो एप 40 फीसद काम डाटा खपत करती है। यह एप 1GB से कम रैम वाले फोन्स पर भी कार्य कर सकती है। इसे सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज पर डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप एंड्रॉयड गो डिवाइसेज पर प्री- इन्सटाल्ड होकर आएगी।

इसके अलावा गूगल ने फाइल्स गो एप को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर से गो एडिशन डिवाइसेज के लिए बनाया गया है। इससे फोन का स्पेस आसानी से फ्री किया जा सकेगा ।इससे यूजर्स ऑफलाइन फाइल्स भी शायर कर पाएंगे। सिर्फ दो टैप में यूजर्स हैवी फाइल्स को डिलीट कर पाएंगे।

Files Go ऐप के फीचर्स-

दो टैब्स के अलावा इसमें फाइल ट्रांसफर फीचर दिया गया है। यह फाइल्स को वायरलेस तरीके से सेंड और रिसीव करने में मदद करता है। इसके लिए एक्टिव डाटा कनेक्शन के बजाए फोन के ब्लूटूथ की मदद ली जाती है। Superbeam और Pushbullet जैसी फाइल शेयरिंग ऐप की ही तरह इसमें भी यूजर्स बड़ी फाइल्स को तेजी से सेंड और रिसीव कर सकते हैं।

इसके अलावा भी कई एप्स हैं, जिसके जरिए यूजर्स स्मार्टफोन से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

Superbeam से होती है फाइल ट्रांसफर-

यह ऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दो स्मार्टफोन्स के बीच फाइल एक्सचेंज करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होता है या फिर NFC पेयरिंग करनी होती है।

Pushbullet ऐप भी है काम का-

इस ऐप से फाइल ट्रांसफर करने के लिए दोनों स्मार्टफोन में Pushbullet ऐप का होना जरुरी है। इसके जरिए फोटोज, स्क्रीनशॉट्स आदि को शेयर किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

Xender से भी होती है फाइल ट्रांसफर-

इसमें यूजर्स को ऑन-स्क्रीन स्टेप्स को फॉलो कर वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाना होगा। इसके बाद फाइल शेयरिंग की जा सकती है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

फुल व्यू डिस्प्ले के साथ हॉनर 7X स्मार्टफोन लॉन्च, रेडमी नोट 4 से मुकाबला

नवंबर में लॉन्च हुए ये खास स्मार्टफोन, जानें आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.