विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter X: वेब के बाद अब एंड्रॉइड पर भी बदला ट्विटर का नाम, अपडेटेड डिजाइन के साथ मिली 'X' नाम की ब्रांडिंग

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 27 Jul 2023 06:38 PM (GMT+05:30)

Twitter New Logo on Playstore आज अपने एंड्रॉइड ऐप को अपडेट करते हुए पॉपुलर पक्षी लोगो को अपने नए X ...और पढ़ें

Elon Musk owned platform Twitter has a new name and design with X on Google Play Store
Elon Musk owned platform Twitter has a new name and design with X on Google Play Store

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कुछ दिनों पहले एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का नाम बदल कर एक्स कर दिया है। ट्विटर (अब एक्स) ने आज अपने एंड्रॉइड ऐप को अपडेट करते हुए पॉपुलर पक्षी लोगो को अपने नए X लोगो से बदल दिया है।

कंपनी ने ब्लैक बैकग्राउंड और एक्स लोगो के साथ ऐप के स्क्रीनशॉट के साथ नई ब्रांडिंग को दिखाने के लिए Google Play Store पर अपनी ऐप लिस्टिंग को भी अपडेट किया है।

सोशल नेटवर्क ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि इन स्क्रीनग्रैब्स में कोई ट्विटर ब्रांडिंग दिखाई न दे। जब आप Google Play Store पर 'ट्विटर' टाइप करते हैं तो एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म का एक नया नाम दिखाई देता है।

@Twtter की जगह @X हुआ यूजर हैंडल

बता देंं कि कंपनी ने ट्विटर यूजरनेम को पूरी तरह डिएक्टिवेट कर दिया है और इसकी जगह @X ने ले ली है। अगर आप ट्विटर के साथ इसे सर्च करने हैं तो आपको कंपनी द्वारा बंद किए अकाउंट पर ले जाया जाएगा। जहां आपको आगे के अपडेट के लिए @X को फॉलो करने की सलाह दी जाएगी।

हुए ये बड़े बदलाव

पिछले कदम में, कंपनी ने ऐप के कई संबद्ध ट्विटर हैंडल को अपडेट किया, जिसमें ब्लू हैंडल का नाम बदलकर ब्लू सब्सक्रिप्शन (@XBlue) कर दिया गया है। एलन मस्क ने हालिया अपडेट में यह भी कहा कि एक्स में केवल डार्क मोड होगा। ये बदलाव धीरे-धीरे सारे एंड्रॉइड यूजर्स को दिखने शुरू हो जाएंगे।

ट्विटर की मदद से कर सकेंगे जॉब अप्लाई

नीमा ओवजी नामक एक ऐप रीसर्चर ने ट्विटर पर एक फीचर शेयर किया है। इस फीचर को ट्विटर हायरिंग कहा जाता है और यह विशेष रूप से कंपनी के लिए नहीं है। इसका मतलब है कि ट्विटर यूजर्स विभिन्न संगठनों से नौकरियां ढूंढ सकेंगे। ओउजी ने फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि प्लेटफॉर्म पर केवल वेरिफाइड संगठन ही उपलब्ध जॉब पोस्टिंग शेयर कर पाएंगे।