लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ C-Vigil ऐप भी होगा लॉन्च, नहीं होगा आचार संहिता का उल्लंघन
इस ऐप के जरिए देश का कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकता है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आम चुनावों की घोषणा होने के साथ देश में आचार संहिता लागू होने की घोषणा भी की जाएगी। इस बात की जानकारी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी है। इसी के साथ एक ऐप भी लॉन्च की जाएगी जिसका नाम C Vigil होगा। आम चुनावों में आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए इसी के लिए इस ऐप को लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए देश का कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकता है। यह सूचना सीधा आयोग के पास जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो यह ऐप लॉन्च कर आम नागरिक को चुनावों के दौरान स्पेशल पावर दी जाएगी।
खबरों के मुताबिक, मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग का उच्चस्तरीय दल 2019 आम चुनावों की तैयारियों की जानकारी लेने झारखंड आया था। यहीं पर दल का नेतृत्व कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस ऐप के बारे में जानकारी दी।
जानें C Vigil ऐप के बारे में:
- इस ऐप को आम चुनावों की घोषणा के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।
- यह ऐप मतदान के एक दिन बाद तक सक्रिय रहेगी।
- अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसकी शिकायत यहां दर्ज की जा सकती है।
- अगर आपको लगता है कि कोई व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो उससे जुड़ी फोटो या दो मिनट तक की वीडियो आप इस पर शेयर कर पाएंगे।
- इन शिकायतों को समयसीमा के अंदर ही हल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
Wi-Fi से चार्ज होगा स्मार्टफोन और लैपटॉप, चार्जर और बैटरी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Exclusive: केबल टीवी के नियमों पर कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, कल से लागू होंगे नए नियम
Oneplus ने Apple को किया ट्रोल, Siri ने भारत के नंबर 1 प्रीमियम स्मार्टफोन के सवाल का दिया ये जवाब