नमक गिरने से क्यों डरती थीं पुरानी पीढ़ियां, क्या वाकई किसी बड़े संकट का होता है संकेत?
हाथ से नमक का गिरना अशुभ क्यों माना जाता है? जानिए नमक से जुड़े लोक-विश्वास, प्रतीक और वास्तु से जुड़ी खास बातों का पूरा सच।
-1788858869998_m.webp)
नमक से जुड़े वास्तु नियम (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में हर चीज का अपना एक अलग महत्व होता है। अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि नमक मत गिराना, अपशकुन होता है। रसोई में नमक सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि इसका हमारी संस्कृति, पुरानी मान्यताओं और वास्तु से भी गहरा नाता रहा है। लेकिन, क्या सच में नमक के गिरने से कोई बड़ा संकट आता है? आइए इस पुरानी मान्यता को समझते हैं।
नमक का गिरना अशुभ क्यों माना जाता है?
पीढ़ियों से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार, अगर हाथ से अचानक नमक गिर जाए, तो इसे घर में आने वाले विवाद, लड़ाई-झगड़े या तनाव का संकेत माना जाता है। हालांकि, विज्ञान में इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है न ही विज्ञान इस बात को मानता है। यह मान्यता पूरी तरह से लोक-विश्वास के अनुसार बताई जाती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस मान्यता को लेकर अलग नियम बनाए गए हैं। कुछ लोग इसे अपशकुन मानते हैं, तो कुछ के लिए यह बिलकुल आम बात है।
नमक किस बात का प्रतीक है
पुराने समय से ही नमक को जीवन की सबसे जरूरी और कीमती चीजों में गिना जाता रहा है। इसे वफादारी, आपसी विश्वास और रिश्तों की गहराई से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, नमक को वास्तु और ज्योतिष में भी काफी पावरफुल माना गया है। इससे नजर उतारने की परंपरा के बारे में भी आपने सुना होगा। इसके इतने महत्व के कारण इसका गिरना या बर्बाद होना अच्छा नहीं माना जाता।
वास्तु शास्त्र में नमक का महत्व
वास्तु में नमक में घर की 'नेगेटिव एनर्जी' (नकारात्मकता) को सोखने की गजब की ताकत होती है। आज भी कई लोग घर की शांति बनाए रखने के लिए कोनों में कांच की कटोरी में नमक भरकर रखते हैं या पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक मिला लेते हैं। दीवाली के समय नेगेटिव एनर्जी के आसपास होने का खतरा रहता है। इसीलिए, नमक का पोछा लगाने की सलाह दी जाती है।
अगर गलती से नमक गिर जाए तो क्या करें?
अगर कभी आपसे नमक गिर जाए, तो इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है। साफ-सफाई के नजरिए से इसे तुरंत समेट कर डस्टबिन में डाल देना चाहिए। पारंपरिक तौर पर बस इतनी सलाह दी जाती है कि गिरे हुए नमक पर पैर नहीं रखना चाहिए और उसे सम्मान के साथ साफ कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: एक ही काउंटर पर गैस चूल्हा और सिंक क्यों नहीं रखना चाहिए? यहां पढ़ें सही नियम
यह भी पढ़ें- घर में बिल्ली पालने से पहले जानें वास्तु के ये नियम, वरना बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
