कहीं अनजाने में खुला टॉयलेट का दरवाजा आपकी जेब तो खाली नहीं कर रहा? वास्तु के ये नियम बचाएंगे बड़े नुकसान से
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शौचालय का दरवाजा बंद रखना घर की सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। ...और पढ़ें

टॉयलेट का दरवाज़ा बंद रखने का वास्तु नियम (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का प्रत्येक हिस्सा ऊर्जा के प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं घर में शौचालय को ऐसा स्थान माना जाता है, जिसका उचित रख रखाव न करने पर घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो सकती है।
एक जरूरी सलाह यह है कि, शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। यह आदत न सिर्फ घर को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि के नुकसान को भी रोकती है।
बाथरूम का खुला दरवाजा घर में कैसा असर दिखाता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शौचालय शौच क्रिया से संबंधित स्थान माना जाता है। इसका संबंध हमारे शरीर की अशुद्धियों को दूर करने से भी जुड़ा है, लेकिन यदि इनका स्थान या रखरखाव सही न किया जाए, तो ये नकारात्मकता का स्रोत भी बन सकते हैं।
ऐसा भी माना जाता है कि शौचालय स्थिर ऊर्जा का वाहक होता है, ऐसे में इसका दरवाजा खुला रहने पर घर के बाकी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।
बाथरूम का दरवाजा क्यों बंद रखना चाहिए?
ऊर्जा की हानि को रोकता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खुले शौचालय के दरवाजे से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है, जिस वजह से घर में रहने वाले सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे प्रेरणा में कमी के साथ, आर्थिक हानि और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिल सकती है।
आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद
कई वास्तु के जानकारों का मानना है कि, शौचालय का दरवाजा खुला रहने पर धन और समृद्धि खत्म हो सकती है। टॉयलेट का गेट बंद रखने से आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
सेहत में बेहतर सुधार
बंद शौचालय का दरवाजा रोगाणुओं और बदबू के फैलने को नियंत्रित करता है। यह वास्तु के उस सिद्धांत के अनुरूप है, जो घर में रहने के वातावरण को शुद्ध और संतुलित करने में मदद करता है।
मानसिक शांति भंग से बचाव
शौचालय का संबंध जल तत्व से जुड़ा माना जाता है, जो अनियंत्रित होने पर भावनात्मक संतुलन पैदा करता है। बंद दरवाजा इसके प्रभाव को नियंत्रित करता है।
वास्तु में बाथरूम से जुड़े खास सुझाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आदर्श रूप से शौचालय घर की उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसे उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम या घर के केंद्र भाग में बनाने से बचना चाहिए।
इसके अलावा शौचालय के साथ-साथ टॉयलेट सीट की दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। टॉयलेट सीट हमेशा उत्तर या दक्षिण की ओर होनी चाहिए। इसे पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए।
घर में इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। एक साफ शौचालय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और नकारात्मक ऊर्जा के संचार को प्रसार करने से रोकता है।
इसके साथ ही शौचलय के बाहर एक छोटा-सा दर्पण जरूर लगाना चाहिए। टॉयलेट की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए पास में ही मनी प्लांट या बांस जैसा कोई पौधा जरूर लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने की आदत पड़ सकती है भारी! वास्तु में बताए गए हैं ये बड़े नुकसान
यह भी पढ़ें- कपड़ों की अलमारी में रखी ये 5 चीजें चुपचाप छीन सकती हैं आपकी सुख-शांति! आज ही निकालें बाहर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
