मेहमान को विदा करते समय घर की चौखट पर रोना क्यों माना जाता है अशुभ? ज्योतिषाचार्य ने बताई असली वजह
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चौखट को मां लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए ...और पढ़ें
-1789473369053_m.webp)
चौखट पर भूलकर भी न रोएं (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में घर की चौखट को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए घर की चौखट की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शाम के समय चौखट पर बैठने की सख्त मनाही होती है।
धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी मेहमान या प्रियजन को घर से विदा करते समय चौखट पर खड़े होकर रोने की भी मनाही है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका सीधा प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के बड़े-बुजुर्ग किसी को विदा करते समय दरवाजे की चौखट पर खड़े होकर रोने से क्यों मना करते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी से जानते हैं इसके पीछे की असल वजह।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, वास्तु शास्त्र और सनातन परंपराओं में घर की चौखट को अत्यंत पवित्र और ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना गया है। घर की चौखट से ही लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
चौखट पर न रोने का धार्मिक और वास्तु महत्व
अशुभ प्रभाव से बचाव: मान्यता है कि जब किसी प्रियजन को यात्रा या विदाई दी जा रही हो, तो चौखट पर खड़े होकर रोना अत्यंत अशुभ होता है।
बाधाओं की आशंका: रोने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति के मार्ग में बाधाएं या अमंगल का कारण बन सकती है।
घर की सुख-समृद्धि पर असर: चौखट पर रोने से घर की समृद्धि और शांति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
प्रसन्न मन से विदाई का विधान: मुख्य द्वार से व्यक्ति का प्रस्थान नए शुभ कार्य की शुरुआत माना जाता है, इसलिए विदाई हमेशा प्रसन्न मन, मीठी वाणी और शुभकामनाओं के साथ देनी चाहिए। इससे यात्रा सुरक्षित और सफल होती है।
घर की चौखट पर न करें ये काम
- घर की चौखट पर कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन वर्जित कामों को करने से जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन की हानि हो सकती है।
- घर की चौखट पर कभी भी गंदगी न रखें। ऐसा माना जाता है कि चौखट पर गंदगी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, घर की चौखट पर खड़े होकर कभी किसी से झगड़ा न करें और न ही किसी को गलत शब्द बोलें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर की बरकत रुक सकती है।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर किस दिशा में और किस सामग्री की नेमप्लेट लगाएं, जानें सही नियम
यह भी पढ़ें- दरवाजा खोलते या बंद करते समय आती है चरमराहट की आवाज? मिलते हैं ये संकेत, ऐसे करें बचाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
