क्या आपने भी तुलसी के पास रखी हैं ये चीजें? आज ही हटाएं वरना झेलनी पड़ेगी गरीबी
हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र और मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के ...और पढ़ें

तुलसी के पास क्या न रखें? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
तुलसी के पास कूड़ादान, गंदगी और जूते-चप्पल न रखें।
झाड़ू, जूठे बर्तन और कांटेदार पौधे दूर रखने चाहिए।
शिवलिंग को तुलसी के पौधे के पास रखना पूरी तरह वर्जित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी की रोजाना पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी पूजा का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब तुलसी से जुड़े नियमों का पालन किया जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास भूलकर भी कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वर्जित चीजों को रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति को जीवन में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पास क्या न रखें?
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान और गंदगी नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास गंदगी होने से मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है, जिसकी वजह से धन की भारी कमी हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल या शू-रैक और जूठे बर्तन रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है, जिसकी वजह से वह नाराज हो सकती हैं और घर में अशांति का माहौल बन सकता है।
- घर में झाड़ू का प्रयोग सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे के पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास झाड़ू रखने से घर के सदस्यों को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- इसके अलावा तुलसी के पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे घर के सदस्यों के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है और बिना वजह तनाव उत्पन्न हो सकता है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग की साधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, लेकिन शिवलिंग को भूलकर भी तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार तुलसी के पास शिवलिंग रखना या शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना पूरी तरह वर्जित है।
यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न? घर के आंगन में आज ही रखें ये चीजें, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
यह भी पढ़ें- एकादशी ही नहीं रविवार और द्वादशी को भी नहीं तोड़े जाते तुलसी के पत्ते, माना जाता है बेहद अशुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
