विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न? घर के आंगन में आज ही रखें ये चीजें, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:23 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का आंगन ऊर्जा का मुख्य केंद्र होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सकारात्मक ...और पढ़ें

आंगन के किन चीजों का रखना होता है शुभ? (Picture Credit: AI Generated)

आंगन के किन चीजों का रखना होता है शुभ? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में घर के आंगन को अधिक महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन को घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना जाता है। इसलिए आंगन से जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आंगन में शुभ चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

अगर आप भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसी शुभ चीजों के बारे में, जिन्हें घर के आंगन में रखने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए तुलसी को घर के आंगन में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, लेकिन तुलसी को लगाते समय कई बातों का ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है कि नियमों का पालन न करने से अशुभ परिणाम मिलते हैं।

किस दिन लगाएं तुलसी- तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। एकादशी और रविवार के दिन तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए और न ही इनमें जल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह गलती करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

रंगोली

इसके अलावा आप घर के आंगन में रंगोली भी बना सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- भगवान की पुरानी तस्वीरें और कैलेंडर खराब हो जाएं तो क्या करें? पढ़ें विसर्जन का सही नियम

हरसिंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में हरसिंगार का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और परिवार के लोगों की तनाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर का वातावरण पवित्र होता है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे को लगाने के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा

इसके अलावा आंगन में शमी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इस पौधे से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं। घर में इस पौधे को शनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: एक ही काउंटर पर गैस चूल्हा और सिंक क्यों नहीं रखना चाहिए? यहां पढ़ें सही नियम

यह भी पढ़ें- बिस्तर के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बनती हैं वास्तु दोष का कारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।