Videsh Yatra Yog: कुंडली में बनता है ये योग, तो पूरा हो सकता है विदेश जाने का सपना
Videsh Yatra Yogज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह का एक निर्धारित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन होता है। ग्रहों के गोचर का काफी हिंदू धार्मिक बहुत ही अधिक महत्व है। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को अपना भविष्य जानने का बेहद महत्वपूर्ण जरिया माना गया है। किस्मत की कुछ बातें कुंडली के ग्रहों और उनकी कुछ विशेष स्थिति पर निर्भर करती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Videsh Yatra Yog: कई लोगों का विदेश जाने का सपना होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में कुछ योग बनने पर व्यक्ति को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कुंडली में बनने वाले कुछ ऐसे ही योगों के बारे में।
कैसे बनता है विदेश यात्रा का योग
ऐसा माना जाता है कि जन्मकुंडली का बारहवां भाव विदेश यात्रा से संबंधित होता है। वहीं, विदेश यात्रा के लिए चंद्रमा को नैसर्गिक कारक माना गया है। दशम भाव आजीविका के क्षेत्र के बारे में बताता है। शनि ग्रह भी आजीविका के नैसर्गिक कारक होते हैं। विदेश यांत्रा के लिए कुंडली में बारहवें भाव, चंद्रमा, दशम भाव और शनि की स्थिति का अध्यनन किया जाता है।
इन राशियों के लोग जाते हैं विदेश
आमतौर पर शनि या राहु के मजबूत होने पर व्यक्ति विदेश जाकर बस जाता है। कुंडली में सूर्य या चन्द्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति के विदेश जाकर बसने के योग बनते हैं। वृषभ, कन्या, मकर, तुला, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के विदेश यात्रा पर जाने की संभावना अधिक होती है।
ये कर सकते हैं उपाय
रोज सुबह उठकर तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में लाल मिर्ची के दाने डालें। नियमित इस उपाय को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और इससे आपके विदेश जाने के योग बनते हैं। ऐसा माना जाता है कि उड़ते हुए हनुमान जी की पूजा करने से भी विदेश यात्रा के योग बनते हैं। हनुमान जी के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।