Vastu Tips: हमेशा बनी रहती है कर्ज की समस्या? तो आज ही आजमाएं वास्तु की ये टिप्स
ऐसा माना जाता है कि वास्तु (Vastu Tips) के नियम का पालन करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि वृद्धि होती है। वहीं घर में कई वजह से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से कर्ज की समस्या बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कर्ज को दूर करने के उपाय के बारे में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में वास्तु दोष कई वजह से हो सकता है, जिसके कारण मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और कर्ज की समस्या बन सकती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय जरूर करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को करने से कर्ज (Karz Mukti Ke Upay) की परेशानी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Shivling Puja Niyam: घर में स्थापित करना चाहते हैं शिवलिंग, तो इन नियम का जरूर करें पालन
कर्ज को दूर करने के उपाय
- कर्ज की समस्या घर में गलत दिशा में लगा शीशा भी हो सकता है, जिसकी वजह से वास्तु दोष हो सकता है और कर्ज की समस्या बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर या फिर पूर्व दिशा में भूलकर शीशा न लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप लंबे समय से वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसकी एक वजह नल से टपकता पानी भी हो सकता है। अगर आपके घर के नल से पानी टपक रहा है, तो इस जल्द ही ठीक करवा लें। ऐसा न करने से कर्ज की समस्या हो सकती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी से पैसे उधार ले रहे हैं, तो मंगलवार के दिन पहली किस्त दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- अगर आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है, तो ऐसे में आप तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। वास्तु जानकारों की मानें, तो गलत दिशा में तिजोरी को रखने से जीवन में धन की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको किसी कर्ज लेना पड़ सकता है। तिजोरी को सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
- सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा विधिपूर्वक होती है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रभु को गुड़ और चने का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस जगह पर बैठकर भूलकर भी न करें भोजन, मिलेगा अशुभ फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।