Vastu Tips: घर आए मेहमानों का ऐसे करें आदर-सत्कार, खुल जाएंगे तरक्की के सभी रास्ते
घर आए मेहमान का स्वागत हमेशा गर्मजोशी से करना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता मेहमान को खुश करना भगवान को खुश करने के समान है। मेहमानों का स्वागत करते समय ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: हिंदू धर्म में मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अतिथि देवो भव: अर्थात मेहमान भगवान का रूप होते हैं। इसलिए शास्त्रों व पुराणों में उनको भोजन कराने और आदर सत्कार के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए तो इससे व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
कैसे करें मेहमानों का सत्कार
शिव पुराण के अनुसार, जब भी मेहमान घर पर आएं तो सच्चे मन से उनका आदर-सत्कार करें। मेहमानों को भोजन कराते समय कोई भी बुरा ख्याल आपके मन में नहीं आना चाहिए। अगर आप साफ मन से मेहमानों की सेवा करते हैं तो इससे पितरों का भी आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है। साथ ही देवी देवताओं की कृपा भी बरसती है। और आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होने लगते हैं।
किस दिशा में मेहमान को कराएं भोजन
घर आए अतिथियों को भोजन कराते समय दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। मेहमानों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में बैठकर भोजन कराना चाहिए और खुद उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन ग्रहण करना चाहिए।
मेहमानों के आने पर क्या न करें
घर आए किसी भी अतिथि से हमेशा मीठी वाणी में बात करनी चाहिए। उन्हें अच्छा व स्वच्छ भोजन कराएं। भूलकर भी घर आए मेहमान का कभी अपमान न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पाप के भागीदार बन जाते हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि जिस प्रकार आप स्वच्छ शरीर से भगवान की पूजा करते हैं, उसी प्रकार मेहमान का भी आदर-सत्कार स्वच्छ शरीर से करना चाहिए। साथ ही टूटे या गंदे बर्तनों में मेहमानों को भोजन न दें। इन बातों का ध्यना रखने से नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है और धन वृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
क्या है मेहमानों को उपहार देने का महत्व
हिंदू धर्म में जाते-जाते मेहमानों को कुछ-न-कुछ उपहार देने का भी विधान है। शिव पुराण के अनुसार भी, घर पर आए हुए मेहमानों को सामर्थ्य के अनुसार कुछ उपहार जरूर देना चाहिए। खुशी से दिया गया उपहार हमेशा शुभ फल देता है और भाग्य में वृद्धि करता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। आप उपहार में कुछ धार्मिक चीजें भी दे सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।