सावधान! मुख्य दरवाजे की चौखट पर कभी न रखें ये 4 चीजें, छिन सकती है परिवार की सुख-शांति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चौखट पर कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है, जिससे घर की सुख-शांति भंग ...और पढ़ें

मुख्य द्वार की चौखट पर न रखें ये चीजें (Picture credit: AI Generated)
HighLights
चौखट पर पैर रखना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।
जूते-चप्पल और खाली बाल्टी चौखट पर कभी न रखें।
झाड़ू रखने से धन हानि और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार और उसकी 'दहलीज' या चौखट का विशेष महत्व होता है। घर की दहलीज हमारे घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा की रक्षक होती है। इस वजह से इस स्थान के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।
जिस तरह से आपके घर के अन्य स्थानों के लिए वास्तु बहुत जरूरी होता है, वैसे ही आपको घर की चौखट के लिए वास्तु के सही नियमों का पालन करना चाहिए जिससे घर की समृद्धि बनी रहे और घर के लोगों के जीवन में समस्याएं न आएं।
वास्तु बताता है कि आपको घर की चौखट पर गलती से भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। ये आपके लिए समस्यायों का कारण बन सकती हैं और वास्तु दोष को आमंत्रित करती हैं। आइए जानें इसके बारे में यहां विस्तार से।
चौखट पर न रखें पैर
आपको कभी भी मुख्य द्वार की चौखट पर पैर रखकर निकलना नहीं चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह एक ऐसा स्थान होता है जहां से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
ऐसे में चौखट पर पैर रखना माता लक्ष्मी का अपमान करने जैसा होता है। आप जब भी घर के भीतर या बाहर प्रवेश करें चौखट पर पैर न रखें और न ही कभी चौखट पर बैठें। घर की दहलीज को हमेशा साफ और खुला रहना चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी का प्रवेश हो सके।
चौखट पर न रखें जूते-चप्पल
कई बार जाने अनजाने में आप घर की चौखट या दहलीज पर जूते या चप्पल रख देते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुरूप नहीं माना जाता है।
अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत ही बदल दें, जिससे आपके जीवन में किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव न हो। चौखट पर जूते रखना माता लक्ष्मी का अपमान करने के समान होता है। इसलिए आपको कभी भी चौखट पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।
खाली बाल्टी या कूड़ादान
घर की चौखट पर कभी भी खाली बाल्टी या कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। इससे घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। खाली स्थान को किसी भी नेगेटिव एनर्जी का कारक माना जाता है। अगर आप घर से बाहर निकलते समय खाली बाल्टी या खाली कूड़ेदान देख लेते हैं, तो यह शुभ नहीं माना जाता है और आप जिस काम के लिए निकल रहे होते हैं उसमें सफलता के योग काफी कम हो जाते हैं।
झाड़ू न रखें
झाड़ू को माता लक्ष्मी का एक रूप माना गया है और यदि आप इसे घर की दहलीज पर रखते हैं, तो यह माता लक्ष्मी का अपमान करना होता है।
आपको भूलकर भी झाड़ू को किसी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां किसी बाहरी की नजर न पड़े। ऐसा करने से आपको धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर आप भी घर की चौखट पर इनमें से कोई भी चीज रखते हैं, तो यह शुभ नहीं माना जाता है। आपको जल्द ही अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न लगाएं देवी-देवताओं के इन स्वरूप की तस्वीर, जीवन में मच सकती है उथल-पुथल
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: मुख्य द्वार पर इस दिशा में लगाएं कमल का फूल, घर से दूर होगी गरीबी और आएंगी लक्ष्मी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
