विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वास्तु टिप्स: मुख्य द्वार पर इस दिशा में लगाएं कमल का फूल, घर से दूर होगी गरीबी और आएंगी लक्ष्मी

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:09 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कमल का फूल या उसकी तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती ...और पढ़ें

मुख्य द्वार के लिए वास्‍तु टिप्‍स । (Picture Credit- AI Generated)टिप्‍स लिए

मुख्य द्वार के लिए वास्‍तु टिप्‍स । (Picture Credit- AI Generated)टिप्‍स लिए 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बहुत महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। मान्यता है कि मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर या उसके आसपास रखी जाने वाली चीजों का विशेष ध्‍यान रखना होता है। खासतौर पर मुख्‍य द्वार पर उन चीजों को रखना चाहिए, जो ज्‍यादा से ज्‍यादा उन चीजों को आपके घर की ओर आकर्षित कर सकें, जो आपको भविष्‍य में लाभ पहुंचाएं। कमल का फूल इन्हीं शुभ वस्तुओं में से एक माना जाता है।

कमल का संबंध माता लक्ष्मी से होता है और इसे सुख, समृद्धि, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के पास सही दिशा में कमल का फूल, उसकी तस्वीर या पेंटिंग लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। आप यदि रोजाना असली का कमल भी मुख्‍य द्वार पर रखते हैं, तो इससे धन की देवी माता लक्ष्‍मी आपके घर वास करने लगती हैं।

ईशान कोण में रखें कमल की तस्वीर

वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे शुभ दिशाओं में से एक माना जाता है। इस दिशा का संबंध जल और आध्यात्मिक ऊर्जा से होता है। मुख्य द्वार के पास उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर खिले हुए कमल के फूल की तस्वीर लगाई जा सकती है या असली का कमल भी रखा जा सकता है। ध्‍यान रखें कि इसे ऐसी जगह लगाएं जहां घर में आने-जाने वाले लोगों की नजर आसानी से पड़ सके।

उत्तर दिशा भी मानी जाती है शुभ

अगर उत्तर-पूर्व दिशा में कमल की तस्वीर लगाना संभव न हो तो उत्तर दिशा की दीवार को भी अच्‍छा विकल्प माना जाता है। वास्‍तु के अनुसार इस दिशा में भी यदि कमल का फूल या उसकी छवि को रखा जाए तो घर में धन एवं वैभव का आगमन होता है।

मुख्य द्वार के सामने लगा सकते हैं तस्वीर

कमल की तस्वीर को मुख्य द्वार के ठीक सामने वाले कमरे की दीवार पर भी लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर मुख्य दरवाजे के सामने ड्राइंग रूम है तो उस कमरे की ऐसी दीवार को चुनें, जो प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने ही पड़ती हो और उस पर लगा कमल का चित्र साफ-साफ नजर आता हो। वहां ऐसी दीवार चुनी जा सकती है, जहां प्रवेश करते ही कमल की तस्वीर दिखाई दे।

हमेशा खिले हुए कमल का करें चुनाव

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कमल की तस्वीर या मूर्ति चुनते समय पूरी तरह खिले हुए फूल को प्राथमिकता देनी चाहिए। खिला हुआ कमल विकास, उन्नति और समृद्धि का प्रतीक होता है। यदि आप असली का कमल भी रख रहे हैं, तो वह पूरी तरह से खिला हुआ होना चाहिए।

अतः वास्तु के हिसाब से कमल को घर के मुख्य द्वार पर रखने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा भी आपको मिलती है।

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: एक ही काउंटर पर गैस चूल्हा और सिंक क्यों नहीं रखना चाहिए? यहां पढ़ें सही नियम

यह भी पढ़ें- घर में चिड़िया का घोंसला: वास्तु अनुसार जानें किस पक्षी का आना है शुभ और किसका अशुभ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है