विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगर हाथ से बार-बार छूटकर गिरती हैं ये 4 चीजें, तो वास्तु शास्त्र में छिपा है बहुत बड़ा अशुभ संकेत

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथ से नमक, दूध, तेल और पूजा की थाली का गिरना शुभ या अशुभ संकेत देता ...और पढ़ें

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें विभिन्न चीजों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर में काम करते समय अक्सर कुछ चीजें हाथ से गिर जाती हैं, जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ से नमक, दूध और पूजा का सामान गिरना शुभ होता है या अशुभ? क्या यह किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है?

इन चीजों के गिरने से मिलने वाले संकेतों के बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि दूध, नमक, तेल और पूजा की सामग्री हाथ से गिरने पर क्या संकेत मिलते हैं।

नमक

हाथ से नमक का गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध शुक्र और चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर हाथ से बार-बार नमक गिर रहा है, तो यह आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आने के संकेत देता है। साथ ही इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

दूध

दूध का संबंध चंद्रमा से है, जो मन और शांति का कारक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध का उबलकर गिरना शुभता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गलती से हाथ से दूध का गिरना अशुभ माना जाता है। यह धन हानि का संकेत देता है। साथ ही इससे व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव की समस्या बनी रहती है।

पूजा की थाली का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथ से पूजा की थाली का गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि पूजा के दौरान कोई कमी रह गई है या व्यक्ति के मन में एकाग्रता की कमी है। इसलिए पूजा करने से पहले सामग्री को पहले ही एकत्रित कर लें और मन को शांत रखें। पूजा की थाली का गिरना किसी कार्य में बाधा आने और पारिवारिक कलह का संकेत भी माना जाता है।

तेल

हाथ से तेल का गिरना भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। यदि खाना बनाते समय या काम करते समय हाथ से तेल गिर जाए, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और बनते कामों में बाधा आ सकती है।

यह भी पढ़ें- सावधान! किचन की स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 4 सामान, वरना रूठ जाएंगी मां अन्नपूर्णा

यह भी पढ़ें- घर की तिजोरी भर देगा क्रिस्टल ट्री! बस सही दिशा में रखें और देखें वास्तु का चमत्कार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।