सावधान! किचन की स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 4 सामान, वरना रूठ जाएंगी मां अन्नपूर्णा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर की स्लैब पर कुछ खास चीजें रखना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। ...और पढ़ें

वास्तु के अनुसार रसोई काउंटर पर किन चीजों को रखने से बचें (Picture Credits- AI Images)
HighLights
टूटे-फूटे बर्तन किचन स्लैब पर रखना अशुभ।
दवाइयां रखने से परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर।
शीशे से रसोई की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र विज्ञान में रसोई घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसी जगह परिवार के लिए भोजन पकाया जाता है, जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र में किचन को घर की ऊर्जा और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि रसोई में सामान रखने को लेकर कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए।
माना जाता है कि किचन स्लैब पर कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 4 वस्तुएं जिन्हें किचन स्लैब पर रखना वास्तु सिद्धांत के खिलाफ माना जाता है।
किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की किचन स्लैब पर भूलकर भी टूटे-फूटे प्लेट, कप, थाली या किसी भी तरह के बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु शस्त्रों में इन्हें दोष बढ़ाने कारक माना गया है। माना जाता है कि, ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के साथ आर्थिक अस्थिरता का कारण बनती है, जिससे परिवार में पैसों की समस्या सता सकती है।
वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक, टूटे-फूटे बर्तनों में खाना या कुछ भी पीना नहीं चाहिए। ऐसे बर्तनों को घर से बाहर निकाल देना ही बेहतर माना जाता है।
दवाइयां- बहुत से घरों में अक्सर रोजाना इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को ध्यान में रखने के लिए किचन की स्लैब पर रख दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत माना जाता है। जिस जगह पर परिवार के लिए खाना बनाया जाता है, वहां पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में रहने वाले सदस्यों के ऊपर सेहत संबंधी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
शीशा- किचन के स्लैब पर या सामने शीशा या किसी भी तरह का कोई रिफ्लेक्टिव ग्लास रखने से भी बचना चाहिए। वास्तु सिद्धांतों के हिसाब से ऐसा करना गलत माना जाता है। दरअसल रसोई का संबंध अग्नि तत्व से जुड़ा है और माना जाता है कि, शीशे में आग या उसके आसपास की ऊर्जा प्रतिबिंब होने से किचन की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे परिवार में आर्थिक नुकसान के साथ पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा किचन के स्लैब पर गंदे कपड़े, सफाई वाले ब्रश, झाड़ू जैसी चीजें रखने से भी बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं में ऐसी वस्तुओं को अशुभ माना जाता है। दरअसल रसोई का संबंध मां अन्नपूर्णा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसी स्थान को विशेषकर साफ-सुथरा रखना चाहिए। माना जाता है कि किचन में किसी भी तरह की गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है।
यह भी पढ़ें- कार में बप्पा की मूर्ति रखते समय न करें ये गलतियां, सुरक्षित सफर के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
यह भी पढ़ें- कहीं अनजाने में खुला टॉयलेट का दरवाजा आपकी जेब तो खाली नहीं कर रहा? वास्तु के ये नियम बचाएंगे बड़े नुकसान से
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
