विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार में बप्पा की मूर्ति रखते समय न करें ये गलतियां, सुरक्षित सफर के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

कार में भगवान गणेश की प्रतिमा रखने से सुरक्षा और मन की शांति मिलती है, लेकिन इसके लिए सही मूर्ति ...और पढ़ें

कार डैशबोर्ड के लिए गणेश जी की मूर्ति

कार डैशबोर्ड के लिए गणेश जी की मूर्ति

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपनी कार में भगवान गणेश की छोटी-सी प्रतिमा रखते हैं, ताकि उन्हें मन की शांति, सुरक्षा और सड़क पर चलते समय गंभीर खतरों से बचाव के साथ सुकून का एहसास हो सकें। अधिकतर लोगों को अपनी कार की डैश बोर्ड पर किसी न किसी भगवान की प्रतिमा रखना बेहद पसंद होता है।

भगवान की मूर्ति डैशबोर्ड पर रखना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि मूर्ति की स्थिति सम्मानजनक और व्यवस्थित हो। अगर आप भी अपनी गाड़ी में भगवान गणेश जी की मूर्ति रखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां एक सरल तरीका बताया गया है।

सही मूर्ति का चयन जरूरी

कार की डैशबोर्ड पर बप्पा की मूर्ति रखने के लिए ऐसी प्रतिमा चुनें जो उस जगह के हिसाब से सही हो। सड़क पर चलते समय गाड़ियां जल्दी गर्म हो जाती हैं, हिलती-डुलती हैं और खराब सड़कों पर खड़खड़ाहट करती हैं, इसलिए कार की डैशबोर्ड के लिए छोटी और मजबूत मूर्तियां चुनना बेहद सही माना जाता है।

इसके लिए आप धातु, पत्थर या लकड़ी की मूर्ति का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार में बहुत बड़ी या भारी मूर्तियां गिरने पर आपको और कार दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।

मूर्ति का सही जगह पर होना जरूरी

कार में भगवान गणेश की मूर्ति रखते समय सही जगह का भी विशेष ध्यान रखें। मूर्ति सड़क देखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। कई लोग गणेश प्रतिमा को डैशबोर्ड के बीचों-बीच रखना पसंद करते हैं, लेकिन अगर इससे देखने में कोई दिक्कत होती है, तो इसे थोड़े किनारे पर खिसका देना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

मूर्ति की सुरक्षा के लिए आप एक अच्छी फिसलन रोधी चटाई या मजबूत आधार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी नहीं चाहेगा कि सड़क से गुजरते समय गणेश जी की प्रतिमा फिसलकर नीचे गिर जाए।

मूर्ति रखने का स्थान साफ होना जरूरी

गाड़ियों पर धूल बेहद तेजी से जम जाती है। जैसे आप घर में किसी देवी-देवता के आसपास की जगह साफ करते हैं, वैसे ही समय-समय पर डैशबोर्ड को भी हल्के से पोंछ लें।

अनुष्ठान सिर्फ घर पर ही करें

यदि आप गणेश जी की पूजा के लिए अगरबत्ती, दीये जलाते हैं या गणेश जी की छोटी-मोटी पूजा करते हैं, तो ये सब घर के अंदर या मंदिर में करना ही सही माना जाता है। कार के अंदर किसी भी तरह की चीजें जलाना असुरक्षित और अनावश्यक माना जाता है।

मूर्ति को एयरबैग के पास रखने से बचें

कार के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति को एयरबैग के आसपास रखना भी गंभीर चोट का कारण बन सकता है। क्योंकि अगर एयरबैग खुल जाता है, तो एक छोटी सी मूर्ति भी जोर से उड़कर चोट पहुंचा सकती है।

कार के अंदर क्षतिग्रस्त मूर्तियां रखने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार के अंदर कभी भी क्षतिग्रस्त मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना वास्तु दोष का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें- कहीं अनजाने में खुला टॉयलेट का दरवाजा आपकी जेब तो खाली नहीं कर रहा? वास्तु के ये नियम बचाएंगे बड़े नुकसान से

यह भी पढ़ें- पैसों से हमेशा भरा चाहते हैं बटुआ? तो पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, जानिए वास्तु नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।